फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raebareli: A speeding car lost control and overturned into a roadside ditch, killing three people; find out wh

UP: रायबरेली में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई, तीन की दर्दनाक मौत; जांच शुरू

Thu, 26 Feb 2026 12:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायरबेली
अमर उजाला संवाद, रायरबेली Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 26 Feb 2026 12:00 AM IST
सार

Road accident in Raebareli: रायबरेली में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा कार के अनियंत्रित हो जाने की वजह से हुआ। 

विज्ञापन
Raebareli: A speeding car lost control and overturned into a roadside ditch, killing three people; find out wh
रायबरेली में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जगतपुर के फतेहपुर मोलिया के पास बुधवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर गड्ढे में घुस गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी जगतपुर लाया गया था, लेकिन चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित बताया। तीनों युवक आपस में मित्र थे।

विज्ञापन


ग्राम मदौलतपुर निवासी धनंजय सिंह (32), ग्राम अलीगंज डिगवा निवासी आशुतोष (35) व ग्राम परिहरी निवासी संदीप (35) बृहस्पतिवार की शाम को कार से रायबरेली आए थे। शहर में काम निपटाने के बाद तीनों दोस्त कार से वापस जगतपुर लौट रहे थे। रास्ते में ग्राम फतेहपुर मोलिया के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और वह सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। 
विज्ञापन




 

अधिक थी कार की रफ्तार

Raebareli: A speeding car lost control and overturned into a roadside ditch, killing three people; find out wh
घायलों की जांच करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।

कार की रफ्तार अधिक होने से पेड़ से टकराने के बाद कार सड़क किनारे बने गड्ढे में घुस गई। इस दौरान कार सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी सड़क से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉक्टर लाइक अहमद ने तीनों को मृत बताया। 

उनके मुताबिक तीनों युवकों की मौत हादसे के दौरान ही हो गई थी। सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत होने की बात बताई गई है। भदोखर थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कार किसकी है, इसकी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed