{"_id":"6a756ac9319c8014df02a10f","slug":"raebareli-a-magic-vehicle-carrying-schoolchildren-overturned-after-hitting-a-bridge-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: स्कूली बच्चों को लेकर जा रही मैजिक पुल से टकराकर पलटी, शराब के नशे में था चालक, 12 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: स्कूली बच्चों को लेकर जा रही मैजिक पुल से टकराकर पलटी, शराब के नशे में था चालक, 12 बच्चे घायल
Fri, 07 Aug 2026 10:49 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 07 Aug 2026 10:49 AM IST
सार
रायबरेली के सलोन - ऊंचाहार मार्ग पर बीकरगढ़ बाजार में एक स्कूल की मैजिक अनियंत्रित होकर पुल से टकराकर पलट गई। हादसे में कई स्कूली बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुई बच्चों को लेकर जा रही मैजिक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली के सलोन - ऊंचाहार मार्ग पर बीकरगढ़ बाजार में एक स्कूल की मैजिक अनियंत्रित होकर पुल से टकराकर पलट गई। घटना में शिव शिक्षा निकेतन स्कूल बीकरगढ़ के प्रियांशी (9), माही (6),स्नेहा (11), नैतिक (10), अनिकेत (13), आदित्य (8), संकल्प (9), आयुषी (8),आयुषी (5), पलक (8), पायल (7) व अहम (5) घायल हो गये।
विज्ञापन
उमरन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से मैजिक को सीधा कराया और बच्चों को बाहर निकला। बच्चों को ऊंचाहार सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मैजिक का चालक शराब के नशे में था और तेज गति से वाहन चला रहा था। इससे मैजिक दुर्घटना का शिकार हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन