फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rae Bareli: Bike riding miscreants looted jewelery worth 8 lakhs from a bullion trader

Rae Bareli : बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी से 8 लाख के आभूषण लूटे, पुलिस जुटी पड़ताल में

Sun, 30 Oct 2022 12:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 30 Oct 2022 12:16 AM IST
सार

Rae Bareli: अमावां (रायबरेली) के मिल एरिया थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से बाइक सवार बदमाशों ने करीब 8 लाख के आभूषण और 5 हजार की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। घटना की जानकारी पर एसपी आलोक प्रियदर्शी पहुंचे और लुटेरों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Rae Bareli: Bike riding miscreants looted jewelery worth 8 lakhs from a bullion trader
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमावां (रायबरेली) के मिल एरिया थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से बाइक सवार बदमाशों ने करीब 8 लाख के आभूषण और 5 हजार की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। घटना की जानकारी पर एसपी आलोक प्रियदर्शी पहुंचे और लुटेरों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही में त्रिमूर्ति ज्वैलर्स के नाम से दुकान है।

विज्ञापन


सर्राफा व्यापारी अनिल वर्मा, निवासी सर्वोदय नगर शनिवार की रात दुकान बंद करके घर जा रहा था। शारदा सहायक नहर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोका और तमंचे के बल पर आभूषणों से भरा बैग छीन लिया। इसमें 5000 की नगदी भी थी। बदमाश सर्राफा व्यापारी को धमका कर आभूषण भरा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और घेराबंदी करके बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सीओ वंदना सिंह ने बताया कि केस दर्ज करके बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। संबंधित थानों को सतर्क कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed