फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rad in Prison drug stores

जेल के औषधि भंडार में छापा

Sat, 07 Oct 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला/रायबरेली
अमर उजाला/रायबरेली Updated Sat, 07 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
औषधि निरीक्षक दीपक शर्मा ने शनिवार को जिला कारागार के औैषधि भंडार कक्ष में छापा मारा। यहां पर बंदियों को दी जाने वाली दवाओं को चेक किया। पांच संदिग्ध दवाओं के नमूने भरकर उन्हें जांच के लिए भेजा। पहली बार यह मौका है, जब जेल के औषधि भंडार को चेक किया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त के निर्देश पर डीआई ने जेल के औषधि भंडार कक्ष को चेक किया।
विज्ञापन


डीआई ने कक्ष प्रभारी डॉ. सुनील अग्रवाल से बंदियों को दी जाने वाली दवाओं के बारे में पूरी जानकारी ली। स्टॉक चेक किया। उन्होेंने बताया कि ब्रूसी टैबलेट, सिप्रोलॉक्सीन एंड टिनीडाजॉल टैबलेट, ओमेप्रेजोल कैप्सूल, पैरासीटामॉल टैबलेट और एमलिप-10 टैबलेट के नमूने भरकर जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आयुक्त की तरफ से निर्देश देकर जेल के औषधि भंडार कक्ष को चेक कराया गया है।
विज्ञापन


इसका मकसद है कि बीमार होेने पर बंदियों को मानक के तहत दी जा रही है कि नहीं। स्टॉक चेक किया गया, जो सही मिला। इसकी रिपोर्ट आयुक्त को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed