{"_id":"625314dd91e4e918b75b834b","slug":"puja-raibaraily-news-lko625529291","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में पूजा-अर्चना की, आरती के बाद कन्याओं को कराया भोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में पूजा-अर्चना की, आरती के बाद कन्याओं को कराया भोज
विज्ञापन
रायबरेली। चैत्र नवरात्र के आखिरी दिन घरों और मंदिरों में नवम सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना हुई। आरती के बाद लोगों ने कन्याओं को भोज कराया और उन्हें दक्षिणा दी।
शहर से लेकर कस्बों तक पूजा अर्चना और घरों पर हवन-पूजन का सिलसिला चला। इस दौरान देवी मंदिरों पर पूजा पाठ के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सभी ने पूजा अर्चना करके परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
शहर के देवी मंदिरों पर भोर से ही पूजा पाठ के लिए भक्तों की कतारें लग गई। सबसे ज्यादा भीड़ रेलवे स्टेशन रोड स्थित मंसा देवी मंदिर पर रही। बारी-बारी से भक्तों ने पूजा-पाठ किया।
विज्ञापन
भोर से ही मंदिर में देवी मइया के जयकारे गूंजने लगे। पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया। पूजा पाठ के बाद भक्तों ने प्रसाद वितरित किया। महिलाओं की तादाद अधिक रही।
सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक हसनापुर गांव स्थित मां आनंदी देवी मंदिर में कन्या भोज व भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों कन्याओं ने हिस्सा लिया। सबसे पहले कन्याओं के पांव पखारे गए।
तत्पश्चात सभी को भोजन कराकर दक्षिणा दी। गांव वालों ने बताया कि हर वर्ष मंदिर में हवन के पश्चात नवमी के दिन कन्या भोज व भंडारा हुआ।
हरचंदपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के हनुमान मंदिर कुटी में विशेष भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। गायत्री प्रज्ञा पीठ चक्र सुंडा में रामनवमी के अवसर पर विशेष हवन के बाल भजन कीर्तन हुआ।
क्षेत्र के भवानी नगर मजरे स्योंठी के देवी शक्ति पीठ में हवन-पूजन के बाद विशाल मेले का आयोजन किया गया। स्योंठी गांव से शीतला मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
डीह प्रतिनिधि के मुताबिक सलोन ब्लॉक क्षेत्र में चैत्र नवरात्र के आखिरी दिन मां कमासिन धाम दरसवां में हवन-पूजन के बाद कन्या पूजन का कार्यक्रम हुआ। इसमें क्षेत्र की 101 कन्याओं का पूजन किया गया। मंदिर में अजय तिवारी एंड पार्टी द्वारा भक्ति गीतों से मां का गुणगान किया गया।