{"_id":"60fd89de8ebc3e57f05937bf","slug":"puja-raibaraily-news-lko588439836","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शिव मंदिरों में गूंजेंगे हर-हर महादेव के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शिव मंदिरों में गूंजेंगे हर-हर महादेव के जयकारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सावन माह की शुरुआत सोमवार से शुरू हो रही है। शिव मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजेेंगे। सावन माह को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। कोविड-19 का पालन करते हुए मंदिरों में जलाभिषेक करना होगा।
सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों का सावन माह में अपना अलग महत्व है। वैसे तो हर दिन मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं, लेकिन सावन माह में मंदिरों में दूरदराज से लोग पहुंचकर पूजा अर्चना के साथ जलाभिषेक करते हैं।
शहर के चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर, डिग्री कॉलेज स्थित पहलवान वीर बाबा शिव मंदिर का अपना अलग महत्व है। दूरदराज से भक्त सावन माह में पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं। मंदिरों की साफ-सफाई करा दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि सावन माह को देखते हुए सीओ व थानेदारों को क्षेत्र के शिव मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। भक्तों से कोविड-19 का पालन करने के लिए कहा गया है।
भंवरेश्वर मंदिर में नहीं लगेगा मेला
बछरावां। सुप्रसिद्ध भंवरेश्वर मंदिर में इस बार सावन माह में लगने वाला एक माह का मेला नहीं लगेगा। श्रद्धालुओं को जलाभिषेक की भी अनुमति नहीं प्रदान की गई है। रायबरेली जनपद ही नहीं, बल्कि लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, फतेहपुर, कानपुर, प्रतापगढ़ सहित कई जनपदों के लोग यहां मेले में आते हैं और जलाभिषेक करते हैं।
उपजिलाधिकारी सविता यादव ने बताया कि मेला कमेटी के साथ बैठक करके निर्णय लिया गया है कि कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए इस बार मेला नहीं लगाया जाएगा। मेला कमेटी ने किसी भी व्यापारी को दुकान लगाने की अनुमति प्रदान नहीं किया है। एसडीएम ने कहा कि श्रद्धालु पवित्र सावन माह में अपने घर में या आसपास के मंदिरों में जलाभिषेक करें।