फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Public participation is essential in environmental protection: DFO

पर्यावरण संरक्षण में जनता की भागीदारी जरूरी : डीएफओ

Sat, 20 Sep 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 20 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Public participation is essential in environmental protection: DFO
रायबरेली। पर्यावरण संरक्षण में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया। वहीं सलोन क्षेत्र के पृथ्वीपुर मजरे बरवलिया में आयोजित चौपाल में वन प्रभागीय निदेशक मयंक अग्रवाल ने पौधरोपण करके उन्हें संरक्षित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगस्त से हर शुक्रवार को ग्रीन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। सलोन वन क्षेत्राधिकारी श्यामसुंदर त्रिपाठी ने कहा कि ग्राम पंचायत में उपलब्ध रिक्त भूमि पर पौधरोपण व रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा। बताया कि हर माह ग्रीन चौपाल की कम से कम एक बैठक होगी। विभिन्न विभागों में पर्यावरण से जुड़ी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन आदि के प्रति प्रचार-प्रसार, नुक्कड़ नाटक, रैली व गोष्ठी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


बालिकाओं ने रोपित किए 450 पौधे
रायबरेली। सलोन वन क्षेत्राधिकारी श्यामसुंदर त्रिपाठी के नेतृत्व में सेवा पर्व अभियान चल रहा है। शुक्रवार को हजरत फातिमा बालिका हाईस्कूल धरई में छात्राओं ने 450 सागौन के पौधे रोपित किए। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य तनवीर हबीब ने पौधरोपण का महत्व बताया। इस मौके पर वन रक्षक लक्ष्मण गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed