{"_id":"62a4c8c038a8d647ef25dfb8","slug":"protest-raibaraily-news-lko634749013","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने घेरा पुलिस दफ्तर, बछरावां कोतवाल को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने घेरा पुलिस दफ्तर, बछरावां कोतवाल को हटाने की मांग
विज्ञापन
प्रदर्शन करता पीड़ित परिवार।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। किशोर की हत्या किए जाने के बाद केस दर्ज न किए जाने से खफा अघौरा गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को पुलिस कार्यालय का न सिर्फ घेराव किया, बल्कि बछरावां कोतवाल को तत्काल हटाए जाने की मांग की।
आरोप लगाया कि बेटे की हत्या कर दी गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन कोतवाल मामले में केस दर्ज नहीं कर रहे हैं।
पुलिस हम लोगों की व्यथा तक सुनने को तैयार नहीं है। मामला संज्ञान में आने पर सीओ सदर वंदना सिंह ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को कार्रवाई कराने का भरोसा देकर शांत कराया।
अघौरा की विद्यावती पत्नी स्व.देशराज सुबह सुखरानी, रीता, गीता, प्रेमराज, सुशीला, धर्मराज आदि ग्रामीणों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस कार्यालय का घेराव करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
विद्यावती ने आरोप लगाया कि उसकी 16 वर्षीय बेटे हंसराज और आठ वर्षीय बेटी रुचि के साथ मारपीट की गई थी। आठ जून को उसके बेटे की मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम तो कराया, लेकिन अब आरोपी के खिलाफ केस नहीं दर्ज कर रही है। बछरावां कोतवाल मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।
पुलिस आरोपी पक्ष से मिली हुई है। पीड़ित पक्ष ने बछरावां कोतवाल को हटाए जाने और मामले में केस दर्ज कराए जाने की मांग की।
बछरावां कोतवाली क्षेत्र के अघौरा गांव के रहने वाले एक किशोर की मौत हो गई है। परिवारीजनों का आरोप है कि बेटे की हत्या की गई है। पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही है। परिवारीजनों से बातचीत करके उन्हें शांत कराया गया। साथ ही बछरावां कोतवाल से मामले में केस दर्ज कर उचित कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
वंदना सिंह, सीओ सदर