फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest

रिटायर्ड फौजियों ने गुरुबख्शगंज पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा

Thu, 28 Apr 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
protest
रायबरेली। साथी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई न होने पर बुधवार को रिटायर्ड फौजियों ने गुरुबख्शगंज पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन

सभी ने थानेदार और अटौरा चौकी इंचार्ज पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की। आरोप लगाया कि हमलावर एक रिटायर्ड फौजी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
इसके बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। इससे रिटायर्ड फौजी का परिवार सहमा है। शिकायत पर एसपी श्लोक कुमार ने थानेदार संतोष सिंह से 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे दौली मजरे अटौरा बुजुर्ग गांव निवासी रिटायर्ड फौजी दिलीप कुमार पर 21 अप्रैल को दबंगों ने हमला बोल दिया था।
मामले में दिलीप की तहरीर पर पुलिस ने सरायं डिगोसा गांव निवासी सुभाष, आकाश, पूरे लाला मजरे अटौरा बुजुर्ग निवासी राजा पाल, अवधेश और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में न्याय न मिलने पर दिलीप ने अपने रिटायर्ड फौजी साथियों से संपर्क किया और अपनी पीड़ा बताई। इस पर साथी रिटायर्ड फौजियों ने दिलीप को न्याय दिलाने की बात कही।
सुबह रिटायर्ड फौजी संदीप सिंह, एनपी सिंह, भूपेंद्र सिंह, अजय यादव, बृजपाल, रामानंद, आशीष सिंह आदि पुलिस कार्यालय पहुंचे और एसपी से मुलाकात की।
उन्होंने आरोपियों को तत्काल पकड़े जाने की मांग की। रिटायर्ड फौजियों ने आरोप लगाया कि चाहे फिर गुरुबख्शगंज थानेदार हो या फिर अटौरा चौकी इंचार्ज।
आरोपियों की गिरफ्तारी में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। हमलावर बराबर पीड़ित दिलीप व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। रिटायर्ड फौजी के साथ किसी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एसपी ने मामले में तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उधर, सीओ लालगंज महिपाल पाठक का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed