{"_id":"60db4f9d8ebc3e94c4301472","slug":"protest-raibaraily-news-lko5847174145","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के आश्वासन के बाद सफाई कर्मियों ने समाप्त किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के आश्वासन के बाद सफाई कर्मियों ने समाप्त किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों का एक सप्ताह से चल रहा प्रदर्शन मंगलवार को विधायक के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। विधायक ने उनकी समस्याओं को दूर कराने का भरोसा दिया।
शिवगढ़ ब्लॉक में तैनात सहायक विकास अधिकारी पंचायत को महराजगंज ब्लॉक का भी जिम्मा सौंप रखा गया है। एक सप्ताह पहले महराजगंज ब्लॉक के 10 सफाई कर्मियों का वेतन रोक दिया था। इसके बाद सफाई कर्मी भड़क गए।
सभी ने विकास खंड कार्यालय में मौजूद सहायक विकास अधिकारी पंचायत जितेंद्र बहादुर सिंह का घेराव भी किया और जमकर नारेबाजी की थी। तबसे मामला गर्म है।
सफाई कर्मियों का आरोप है कि एडीओ पंचायत बेवह सफाई कर्मियों परेशान करते हैं। सभी एडीओ को यहां से हटाए जाने की मांग कर रहे थे। क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत ब्लॉक पहुंचे और आंदोलन कर रहे सफाई कर्मियों से बातचीत की।
विज्ञापन
विधायक ने भरोसा दिलाया कि वह मामले को गंभीरता से लेकर अधिकारियों और प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री से भी बात करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी सफाई कर्मियों के साथ न्याय मिलेगा।
इस आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। इस मौके पर बिंदा प्रसाद, रामबहादुर यादव, विमलेश कुमार, बालकृष्ण मौर्या, योगेंद्र कुमार आदि ने सहयोगियों के साथ विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए धरना खत्म कर दिया।