फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest

सरकार के चार साल पूरे होने पर हुए कार्यक्रम, बिजली जाने पर हंगामा

Fri, 19 Mar 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
protest
रायबरेली। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बचत भवन में भव्य आयोजन किया गया। कल्याणकारी योजनाओं की विकास प्रदर्शनी लगाई गई। चार साल के विकास कार्यों की पुस्तक का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण को सुना गया, लेकिन तभी अचानक बिजली जाने और एलईडी में तकनीकी खामी आने के बाद लाइव प्रसारण बंद हो गया। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। हालांकि कुछ देर बाद लोग शांत हो गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, पशु पालन विभाग, महिला कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों लाभान्वित लोगों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, डीएम वैभव श्रीवास्तव, विधायक दल बहादुर कोरी, राम नरेश रावत, जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, एसपी श्लोक कुमार, सीडीओ अभिषेक गोयल, नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई।
कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने कहा कि अन्य सरकारों ने प्रदेश के विकास में जो अब तक नहीं किया, वह प्रदेश की भाजपा सरकार ने मात्र चार साल में कर दिखाया है। प्रदेश का चहुमुखी विकास कराया जाएगा। योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाया गया।
जिले के भाजपा विधायकों ने भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। डीएम ने कार्यक्रम में जिले में कराए गए विकास कार्योें के बारे में जानकारी दी।
बचत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के भाषण के लाइव प्रसारण को सुना जा रहा था। लेकिन तभी अचानक बिजली जाने और एलईडी में खामी आने से कार्यक्रम कुछ देर तक बाधित रहा। इससे भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए। इससे काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। कार्यक्रम में एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष, सीवीओ डॉ. गजेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद त्रिपाठी, प्रोबेशन अधिकारी कमलाकांत, भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह, दिनेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विभागों ने लगाए अपनी-अपनी योजनाओं के स्टाल
प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में आयाजित कार्यक्रम में सभी सरकारी विभागों की ओर से योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। जिला यूनानी एवं आयुर्वेदिक विभाग की ओर से क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अरूण कुरील की ओर से कैंप आयोजित करके निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। प्रोबेशन विभाग की ओर से बेटी-बचाओं, बेटी-बढ़ाओं, मिशन शक्ति, विधवा पेंशन, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से पोषण संबंधी जानकारियां दी गई। इसके अलावा अन्य विभागों की ओर से भी स्टाल लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed