फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest

हॉस्टल की बिजली कटने पर भड़के छात्र, उपकेंद्र घेरा

Wed, 17 Mar 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
protest
रायबरेली। प्राइवेट प्रतिष्ठान ही नहीं, सरकारी दफ्तर भी पॉवर कॉर्पोरेशन का लाखों रुपये दबाए बैठे हैं। बकाया जमा न करने पर जहां अधिकारियों ने कई सरकारी कार्यालयों की बत्ती काटी, वहीं दो हॉस्टलों की बिजली काट दी।
विज्ञापन

इससे खफा सैकड़ों छात्रों ने बिजली उपकेंद्र, इंदिरा नगर पहुंचकर न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। उपकेंद्र में तोड़फोड़ के भय से रात में ही हॉस्टलों की बिजली जोड़ दी गई। बकाये के कारण अभी तक सरकारी दफ्तरों की बिजली नहीं जोड़ी गई है। किसी दफ्तर ने जनरेटर तो किसी ने कटिया लगाकर काम चलाया।
विज्ञापन

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी से लेकर अधीक्षण और अधिशासी अभियंता तक बकाया जमा करने के लिए चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन न तो निजी प्रतिष्ठान वाले और न ही सरकारी दफ्तरों के अधिकारी बकाया जमा करने में रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों और मोहल्लों में रहने वाले तक बकाया नहीं जमा कर रहे हैं। एसडीओ सुनील कुमार कुशवाहा की अगुवाई में मंगलवार देर शाम अभियान चलाकर कई सरकारी कार्यालयों की बिजली काट दी गई। यही नहीं मनिका रोड और सिविल लाइंस के निकट हॉस्टल की बिजली काट दी गई। इन छात्रावासों में छात्र रहकर पढ़ाई करते हैं।
रात करीब नौ बजे बिजली कटते ही दोनों छात्रावासों के विद्यार्थी भड़क उठे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। यही नहीं जुलूस की शक्ल में बड़ी संख्या में छात्र नारेबाजी करते हुए इंदिरा नगर स्थित बिजली उपकेंद्र पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
इसकी जानकारी स्टाफ ने उच्चाधिकारियों को दी। उपकेंद्र में तोड़फोड़ के भय से रात में ही बिजली जोड़ दी गई। एसडीओ सुनील कुमार कुशवाहा व जेई जय प्रकाश पटेल ने बताया कि समाज कल्याण अधिकारी से वार्ता के बाद छात्रहित को देखते हुए बिजली जोड़ दी गई।

समाज कल्याण अधिकारी ने भरोसा दिया है कि जल्द ही बिल जमा कराया जाएगा। उधर, सरकारी दफ्तरों की बिजली कटने से अफरातफरी का माहौल रहा। हालांकि जिस समय दफ्तरों की बिजली काटी गई, उस समय ज्यादातर दफ्तर बंद हो रहे थे।
इन दफ्तरों की कटी बिजली बकाया इतना
कृषि रक्षा अधिकारी दो लाख
सहायक आयुक्त, सहायक निबंधन 21 लाख
जिला कार्यक्रम अधिकारी 19 लाख
समाज कल्याण विभाग 23 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed