{"_id":"63e92050af0f75b3ed011d1c","slug":"protest-of-sub-way-in-village-raibaraily-news-c-13-1-85552-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: अंडरपास बनाने की बजाय आवागमन बंद करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: अंडरपास बनाने की बजाय आवागमन बंद करने की तैयारी
Sun, 12 Feb 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 12 Feb 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊंचाहार-सलोन मार्ग पर धमोली, मिर्जापुर ऐहारी से लक्ष्मीगंज को जोड़ने वाली सड़क से आवागमन बंद करने की तैयारी चल रही है। क्योंकि इस मार्ग के ऊपर से गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण होना है। ग्रामीण एक्सप्रेसवे के नीचे से अंडरपास बनाने की मांग कर रहे हैं। रविवार को मिर्जापुर ऐहारी गांव के पास ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
दिनेश चंद्र त्रिपाठी, पुष्पेंद्र सिंह, नीशू पांडेय, आशीष श्रीवास्तव, बब्बन पटेल, रानू सिंह, रमेश सिंह, अनुज शुक्ला, राजेंद्र सिंह, आजाद ने बताया कि यह मार्ग बाबूगंज-पटेरवा मार्ग से निकलकर मिर्जापुर ऐहारी गांव होते हुए रोहनिया ब्लॉक मुख्यालय व ऊंचाहार-सलोन मार्ग को जोड़ता है। इस मार्ग पर ऐहारी बुजुर्ग गांव में प्रसिद्ध स्वयंभू शिवलिंग बाबा बूढ़े नाथ का मंदिर है। प्रतिदिन लगभग दो हजार लोग दर्शन करने आते हैं। इसके अलावा पांच हजार अन्य राहगीरों का आवागमन रहता है। गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण की वजह से मार्ग पर अंडर पास बनाने की बजाय इसे बंद करने की तैयारी चल है।
रोहनिया ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार, पयागपुर ग्राम प्रधान श्यामा देवी, मिर्जापुर ऐहारी प्रधान ओम प्रकाश पटेल, ऐहारी बुजुर्ग प्रधान दीपिका, प्रमिला देवी, दिनेश चंद्र त्रिपाठी व नागेंद्र ने बताया कि इसकी शिकायत प्रधानमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। सड़क डेलौली, पयागपुर नंदौरा व इटौरा बुजुर्ग ग्राम पंचायतों को ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ती है। यदि मार्ग बंद कर दिया गया तो लोगों को परेशानी होगी। एसडीएम आशीष मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर समस्या का समाधान कराया जाएगा।