{"_id":"6a99ce6fbad812352208627e","slug":"protest-featuring-posters-and-banners-of-yamraj-raebareli-news-c-101-1-slko1031-166654-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: यमराज के पोस्टर व बैनर लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: यमराज के पोस्टर व बैनर लेकर प्रदर्शन
Fri, 04 Sep 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
गल्ला मंडी की बादल सड़क पर हुए जलभराव के बीच धरना देकर नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।
रायबरेली। शहर की खस्ताहाल गल्ला मंडी सड़क के विरोध में बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने यमराज के पोस्टर और बैनर लेकर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
व्यापारी नेता राकेश गुप्ता, समाजसेवी संतोष पांडेय और आशीष पाठक ने एक व्यक्ति को यमराज बनाकर सड़क के गड्ढों में बैठाया। यह अनोखा प्रदर्शन नगर पालिका रायबरेली को जगाने का संदेश देने के लिए किया गया। व्यापारियों ने बताया कि गल्ला मंडी सड़क काफी समय से खराब है। गड्ढों में जलभराव होने से चलना जोखिम भरा हो गया है और लोग घायल हो रहे हैं।
स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। शहर की मुख्य सड़कों पर गड्ढों की गहराई डेढ़ से दो फीट तक है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। मानसून में स्थिति और बिगड़ जाती है। पानी भरने से गड्ढे दिखते नहीं हैं। इस प्रदर्शन में सभासद जयप्रकाश वर्मा, सुरजीत कश्यप, पूर्व सभासद संतोष गुप्ता, नीलेश सचान, भूपेंद्र श्रीवास्तव, मंजुल तिवारी, मारूत त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ईओ ने लिया जायजा, ईंटें डालवाईं
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह ने बृहस्पतिवार दोपहर गल्ला मंडी और किला बाजार जाने वाली सड़क का जायजा लिया। गल्ला मंडी सड़क पर ईंटें डालने का कार्य शुरू कराया, जिससे नागरिकों को आने-जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े। ईओ ने लोगों को भरोसा दिया कि बारिश बाद सभी सड़कों की मरम्मत होगी। वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में गल्ला मंडी और किला मंडी पर ईंटें डलवाई जा रही हैं। सड़कों का मरम्मत कराने का प्रस्ताव बना लिया गया है।