फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Priyanka reached the temple to bow her head priest said you will have to spend time in RaeBareli

मंदिर में माथा टेकने पहुंची प्रियंका, पुजारी बोले, कांग्रेस की जीत के लिए आपको रायबरेली में बीताना होगा समय

Sun, 12 Sep 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Priyanka reached the temple to bow her head priest said you will have to spend time in RaeBareli
लोगों से मिलतीं प्रियंका वाड्रा। - फोटो : RAIBARAILY
बछरावां (रायबरेली)। लोकसभा हो या फिर विधानसभा का चुनाव। यहां आने वाले बड़े-बड़े से नेता चुरुवा स्थित हनुमान मंदिर में माथा टेंकते हैं। यूपी 2022 का चुनाव नजदीक है। ऐसे में लंबे अरसे बाद प्रियंका वाड्रा ने अपनी मां के संसदीय क्षेत्र में प्रवेश से पहले हनुमान मंदिर में माथा टेका।
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर के पुजारी अनूप अवस्थी उर्फ पुत्तू महराज ने प्रियंका गांधी की पूजा-अर्चना कराई। प्रियंका ने पुजारी को एक सौ एक रुपये दक्षिणा दी। पुजारी ने प्रियंका से कहा कि इस समय यूपी में आपकी जरूरत है। हनुमान जी से कामना करूंगा कि आपकी पार्टी की सरकार आए। मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री भी आपकी पार्टी का ही बने।
विज्ञापन

पुजारी यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि आपके परिवार ने बहुत बलिदान दिया है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। आज लोग प्रधान का पद तक नहीं छोड़ते, लेकिन आपकी मां ने तो प्रधानमंत्री का पद ठुकराकर एक बड़ा बलिदान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब आप कांग्रेस को मजबूत करने के लिए रायबरेली में अपना निवास स्थान बनाएं। इस पर प्रियंका ने कहा कि पुजारी जी आप आप बिल्कुल सही कह रहे हैं। अब अधिक से अधिक रायबरेली में आना-जाना होगा।
पुजारी ने कहा कि आपकी सरकार ने जितना अच्छा काम किया, वह किसी ने नहीं किया। प्रियंका वाड्रा ने पुजारी से वादा किया कि मैं अधिक से अधिक रायबरेली आने की कोशिश करूंगी।
जिला पंचायत सदस्यों से मिलीं प्रियंका
रायबरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भले ही पार्टी को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन प्रियंका वाड्रा ने भुएमऊ गेस्ट हाउस में जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात की। प्रियंका ने सभी का उत्साहवर्धन किया और संगठन को मजबूत करने के लिए कहा। कांग्रेसी नेता मनीष सिंह की अगुवाई में जिला पंचायत सदस्यों ने प्रियंका वाड्रा से मुलाकात की। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों ने भी प्रियंका से मिलकर अपना दुख दर्द बताया।
स्वागत को लेकर दिखा जोश
हरचंदपुर। प्रियंका वाड्रा के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन कांग्रेसियों में उत्साह दिखा। चुरुवा बार्डर से लेकर भुएमऊ गेस्ट हाऊस तक जगह-जगह पर कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा का फूल माला से लादकर स्वागत किया। हरचंदपुर कस्बे में पार्टी पदाधिकारियों ने प्रियंका का स्वागत किया। इस दौरान दिलीप तिवारी, अनूप अवस्थी, सौरभ, प्रमोद मौजूद रहे।

प्रियंका पहुंची टोडरपुर, पीड़ितों को बंधाया ढांढस
तिलोई। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा रविवार की रात अमेठी संसदीय क्षेत्र के तिलोई विधानसभा क्षेत्र के टोडरपुर मजरे जमुरवां गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलीं। ढांढस बंधाकर हर संभव मदद का भरोसा दिया। गांव निवासी दिव्यांशी (5) पुत्री राजेश, सत्यम (12) पुत्र शिवराज, वंश (7) पुत्र श्यामलाल की बीते दिन कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर मौत हो गई थी। परिवार के लोगों से प्रियंका ने मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में हमारा परिवार आपके साथ है। इस दौरान प्रदीप सिंघल, सुनीता, काशी प्रसाद, सुरेश त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed