फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Private schools dominate, government schools are also not far behind

Raebareli News: निजी विद्यालयों का दबदबा, सरकारी भी पीछे नहीं

Wed, 14 May 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 14 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Private schools dominate, government schools are also not far behind
सीबीएसई के नतीजे आने के बाद हेमकुंद पब्लिक स्कूल में खुशी मनाते मेधावी।
रायबरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) का परीक्षाफल मंगलवार को घोषित हुआ तो हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक अर्जित कर चिन्मय विद्यालय ने अपना दबदबा दिखाया। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल (एनएसपीएस), लखनऊ पब्लिक स्कूल (एलपीएस) और बीएसएस पब्लिक स्कूल के मेधावी भी उत्कृष्ट नतीजे देने में पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन


टॉप-10 में इन स्कूलों के ज्यादातर मेधावियों ने अपनी जगह बनाई। सरकारी स्कूलों की बात करें तो केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय भी पीछे नहीं रहे। सुबह इंटर के नतीजे आए तो स्कूलों में जश्न मनाने का सिलसिला शुरू हो गया, लेकिन दोपहर तक हाईस्कूल के परिणाम भी घोषित कर दिए गए तो खुशियां दोगुनी हो गईं।
विज्ञापन


जैसे-जैसे नतीजे सामने आने लगे, वैसे-वैसे विद्यालयों में खुद को सबसे आगे बताने की होड़ लगी रही। हर कोई एक-दूसरे के नतीजे देखने लगा। यह जानने का प्रयास करने लगा कि उनके स्कूल के मेधावी वरीयता सूची में कितने नंबर पर आए हैं। देर शाम तक ज्यादातर स्कूलों ने अपने-अपने नतीजों की फेहरिस्त जारी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐन वक्त पर एनटीपीसी ऊंचाहार स्थित चिन्मय विद्यालय ने मेधावियों की सूची उजागर की, जिससे बाकी स्कूल थोड़ा पीछे रह गए। चिन्मय के छात्र अरनव अविरल ने हाईस्कूल में 98.8 फीसदी और छात्रा प्रियांशी शुक्ला ने इंटर में 97.4 फीसदी अंकों के साथ जिले में उत्कृष्ट स्थान बनाया।

दोपहर तक जो स्कूल खुद को अव्वल बता रहे थे, वे चिन्मय के नतीजे आने के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल और लखनऊ पब्लिक स्कूल के मेधावी दूसरे स्थान पर जगह बनाने में कामयाब हो गए। टॉप-10 की बात करें तो चिन्मय, एनएसपीएस, एलपीएस के साथ बीएसएस पब्लिक स्कूल समेत कई विद्यालयों ने स्थान अर्जित किया।


केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय भी पीछे नहीं रहे। नतीजे आने के बाद ज्यादातर विद्यालयों में जश्न का माहौल रहा, जिससे देर शाम तक मिठाई खिलाने का दौर चला। मेधावियों संग उनके परिवार वाले भी इस जश्न में शामिल हुए। सफलता के इन पलों को यादगार बनाने में विद्यालयों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। मेधावियों के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed