{"_id":"5e6d21548ebc3ea7fe17da19","slug":"prisioner-s-death-raibaraily-news-lko5135061175","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में सजायाफ्ता कैदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में सजायाफ्ता कैदी की मौत
विज्ञापन
रायबरेली। जिला कारागार में निरुद्ध एक सजायाफ्ता कैदी की शुक्रवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कैदी की मौत की सही वजह सामने आने की बात कह रही है। जेल प्रशासन बंदी की मौत को बीमारी से होना बता रहे हैं। कैदी की मौत की सूचना पर उसके परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के महुवारी मजरे आलमपुर निवासी इंद्रेश कुमार श्रीवास्तव (70) हत्या के मामले में जेल में बंद चल रहा था और उसे सजा भी हो गई थी। शुक्रवार की शाम अचानक उसकी हालत बिगड़ी तो उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने देर रात दम तोड़ दिया।
जिला अस्पताल के कार्यवाहक इंचार्ज हरिसरन सिंह ने बताया कि सजायाफ्ता कैदी की मौत हुुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत की सही वजह सामने आएगी। जेलर ज्ञान प्रकाश का कहना है कि कैदी बीमार चल रहा था जिसकी चलते उसकी मौत हुई है।