{"_id":"603694478ebc3ee951157e0a","slug":"price-increase-raibaraily-news-lko566571556","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की मार तोड़ रही कमर, हल्की हो रही जेब, प्याज भी रुला रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई की मार तोड़ रही कमर, हल्की हो रही जेब, प्याज भी रुला रहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बढ़ती महंगाई ने किचन का बजट बिगाड़ दिया है। एक पखवारे में ही महंगाई आसमान छू रही है। इससे लोगों को खानपान के लिए जेब और हल्की करनी पड़ रही है। मौजूदा समय की बात करें तो महंगाई अपने चरम पर है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अरहर, मूंग, उड़द, मटर आदि की दालों के दामों में इजाफा हो गया है। इन दालों का स्वाद चखने के लिए लोगों की जेब और हल्की हो रही है। रिफाइंड के दाम भी बढ़ गए हैं।
यह हाल तब है, जब कोरोना के कहर के बाद से व्यवस्था पटरी पर नहीं आई है। बाजार में चहल-पहल अभी पहले जैसी नहीं दिख रही है। ऐसे में महंगाई की मार से हर कोई परेशान है। घर की रसोई चलाना लोगों केे लिए महंगा हो गया है।
किराना दुकानदार राहुल वाजपेयी, विजय गुप्ता का कहना है कि एक पखवारे में महंगाई में अचानक बढ़ोतरी हो गई है। महंगाई का यही हाल रहा तो आम आदमी से दाल दूर हो जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह का कहना है कि सब्जी मंडी का दौरा करके वहां के व्यापारियों से कम दामों में सब्जी और दाल आदि की बिक्री करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई महंगे दाम में खानपान की सामग्री की बिक्री करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस तरह बढ़ रहे दाम
नाम 15 दिन पहले अब
अरहर की दाल 80-90 100-110
मूंग की दाल 95-100 110-120
उड़द की दाल 100-110 130-140
रिफाइंड 120 130
नोट : दाम रुपये प्रति किलो के हिसाब से हैं।
प्याज फिर हुआ लाल
सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। खासकर प्याज फिर से लाल हो गया है। प्याज के दाम अचानक बढ़ गए हैं। एक पखवारा पहले 40-45 रुपये में बिकने वाले प्याज 60 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है। करेला 80 रुपये, शिमला मिर्च 60, लहसुन के दाम 80 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। सब्जी विक्रेता दिनेश साहू, अमृतलाल गुप्ता का कहना है कि इधर, सब्जी के दाम फिर एकबारगी बढ़ गए हैं। आगे भी सब्जियों के दाम बढ़ने की संभावना है।