{"_id":"687011263e5ebccc960e360c","slug":"preparations-underway-to-make-raebareli-nagar-palika-smart-raebareli-news-c-101-1-slko1033-136838-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: रायबरेली नगर पालिका को स्मार्ट बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: रायबरेली नगर पालिका को स्मार्ट बनाने की तैयारी
Fri, 11 Jul 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। नगर पालिका को स्मार्ट बनाने के लिए बृहस्पतिवार को विशेष सचिव नगर विकास महेंद्र बहादुर ने अधिकारियों से जानकारी ली। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सदर विधायक अदिति सिंह के साथ बैठक कर नगर पालिका को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए कार्य योजना बनाई।
उन्होंने ईवी चार्जिंग सेंटर, सेंसर सोलर लाइट, डिजिटल होर्डिंग, डिजिटल आंगनबाड़ी नगर क्षेत्र में बस संचालन से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। विशेष सचिव ने कहा कि पालिका को स्मार्ट बनाने के लिए सभी कार्ययोजना समय से तैयार कर ली जाए। इसके लिए संबंधित विभागों का सहयोग भी लिया जाए।
सदर विधायक और विशेष सचिव नगर विकास ने कैनाल रोड स्थित सिटी रिसोर्स बिल्डिंग का निरीक्षण किया। ईओ नगर पालिका को निर्देश दिया कि बिल्डिंग की डीपीआर का सीएनडीएस के माध्यम से एक्सेसमेंट कराकर जांच रिपोर्ट शीघ्र भेजी जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक विशाल यादव आदि उपस्थित रहे।