फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Preparations complete, polling parties will leave today

तैयारियां पूरी, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Mon, 30 Nov 2020 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Preparations complete, polling parties will leave today
रायबरेली। लखनऊ खंड के शिक्षक एमएलसी और स्नातक एमएलसी पद के लिए 01 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए 30 नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 25 बसें रविवार को ही खड़ी करवाई गई हैं। इन्हीं बसों से 62 पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाया जाएगा। 01 दिसंबर को स्नातक में 29933 व शिक्षक में 3981 वोटर मतदान करेंगे।
विज्ञापन

लखनऊ खंड के शिक्षक एमएलसी और स्नातक एमएलसी पद के चुनाव के लिए जिले में 62 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। मतदान कर्मचारियों को 30 नवंबर की सुबह जीआईसी मैदान पहुंचने के आदेश दिए गए हैं। रिजर्व के साथ 80 माइक्रो ऑब्जर्वरों की भी तैनाती की गई है। पोलिंग पार्टियां रवाना कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी करा ली है। एआरटीओ (प्रशासन) संदीप जायसवाल ने 25 बसों की व्यवस्था पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए कराई है। बसों को जीआईसी के मैदान में खड़ा कराया गया है। पोलिंग पार्टियों को भेजने से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी कराने के लिए भी तैयारियां करा ली गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के सभागार में एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष ने पुलिस कर्मियों के साथ शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक की। साथ ही बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए। एएसपी ने बताया कि 80 कांस्टेबल, 80 होम गार्ड और 25 उप निरीक्षकों की ड्यूटी मतदान में लगाई गई है। इसके अलावा मोबाइल टीमें भी बूथों पर खास नजर रखेंगी। इसके लिए सभी थानेदारों को निर्देशित किया गया है। कहीं भी मतदान के लिए किसी को भी मानकों के विपरीत काम करने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारियां पूरी हो गई हैं। 30 नवंबर को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। सभी पोलिंग पार्टियों को समय से जीआईसी बुलाया गया है। बसों से पोलिंग पार्टियां भेजी जाएंगी।- प्रेम प्रकाश उपाध्याय, एडीएम (वित्त एवं राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed