{"_id":"62c333d9ae2cf5033703e892","slug":"preparations-complete-nursing-studies-can-start-this-month-raibaraily-news-lko638156676","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरी, इसी माह शुरू हो सकती नर्सिंग की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी, इसी माह शुरू हो सकती नर्सिंग की पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सीएमओ कार्यालय स्थित एएनएम प्रशिक्षण संस्थान में इसी महीने से नर्सिंग की पढ़ाई शुरू हो सकती है। पिछले 32 साल पहले से यह संस्थान बंद है। अब शासन ने संस्थान को शुरू कराने का निर्णय लिया है। अपर निदेशक का कहना है कि संस्थान को 10 जुलाई से आरंभ कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिले को नर्सिंग की 50 सीटें मिल सकती हैं।
एएनएम का कोर्स कराने के लिए सीएमओ कार्यालय परिसर में ही एएनएम प्रशिक्षण संस्थान का भवन है। शासन ने वर्ष 1989 में संस्थान को बंद कर दिया था। इसके बाद से इस भवन को विभाग गोदाम के रूप में उपयोग कर रहा था। बेटियों को नर्सिंग की डिग्री के लिए निजी संस्थानों में अधिक रुपये देकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। जिले में कई निजी संस्थानों में एएनएम का कोर्स कराया जा रहा है, लेकिन एक भी सरकारी संस्थान संचालित न होने के कारण गरीबों की बेटियों का सपना साकार नहीं हो पा रहा था।
सरकार ने प्रदेश के 13 एएनएम प्रशिक्षण संस्थानों को संचालित करने का निर्णय लिया है, जिसमें करीब 32 साल बाद सीएमओ कार्यालय स्थित एएनएम प्रशिक्षण संस्थान के संचालित करने का मौका मिला है। इस संस्थान को एएनएम के दो वर्षीय कोर्स के लिए करीब 50 सीटें मिलने की उम्मीद है। भवन के क्लास रूम के साथ ही हॉस्टल को भी संवारने का काम लगभग पूरा हो गया है। प्रयास किया जा रहा है कि इसी महीने से संस्थान में नर्सिंग की पढ़ाई शुरू कर दी जाए।
विज्ञापन
एएनएम संस्थान में रुकने, भोजन आदि की होगी व्यवस्था
एएनएम प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला मिलने के बाद अभ्यर्थियों को संस्थान में रुकने और भोजन सहित अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसीलिए हॉस्टल की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों को हॉस्टल में रुककर ही पढ़ाई करनी होगी। सरकार की ओर से प्रशिक्षण संस्थान में सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
रायबरेली के एएनएम प्रशिक्षण संस्थान को इसी महीने की 10 तारीख से संचालित कराने का प्रोग्राम है। क्लास रूम और हॉस्टल को ठीक कराया जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन के बाद दाखिले की प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी होने वाली है। -डॉ. जीएस बाजपेयी, अपर निदेशक (चिकित्सा एवं परिवार कल्याण)