फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Pregnant was returned from CHC delivery on the road

सीएचसी से गर्भवती को लौटाया, सड़क पर हुआ प्रसव

Fri, 22 Oct 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pregnant was returned from CHC delivery on the road
बछरावां (रायबरेली)। फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) होने के बाद भी बछरावां सीएचसी में प्रसव के नाम पर लापरवाही और मनमानी सामने आई है। प्रसव के लिए भर्ती कराई गई महिला की हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रसव से इंकार के बाद महिला पैदल ही अपने पति के साथ घर जाने लगी तो अस्पताल से कुछ ही दूरी पर उसका सामान्य प्रसव हो गया। जच्चा-बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां दोनों स्वस्थ हैं। प्रसूता के पति ने अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के खालेगांव मजरे शेषपुर समोधा निवासी औसान ने बृहस्पति को पत्नी सोनी को प्रसव के लिए सीएचसी बछरावां में भर्ती कराया। महिला चिकित्सक डॉ. नमृता सिंह प्रसूता को देखने के बाद कहीं चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ नर्स ने प्रसूता को खून की कमी का बहाना करके सामान्य प्रसव कराने से इंकार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि प्रसूता ने आर्थिक रूप से कमजोर होने का बात कही तो नर्स ने एंबुलेंस की व्यवस्था कराकर भेजने का भरोसा दिया।
सीएचसी में प्रसव न कराए जाने के बाद औसान अपनी पत्नी को लेकर पैदल ही घर जाने लगा। बछरावां-महराजगंज मार्ग पर सीएचसी से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही प्रसव पीड़ा होने के बाद महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया।
रास्ते में प्रसव के बाद सीएचसी में हड़कंप मच गया। जच्चा-बच्चा को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। हालांकि सीएचसी के डॉक्टरों व स्टाफ की मनमानी का कारनामा उजागर होने के बाद लोगों में नाराजगी है।

प्रसूता को एनीमिया था। तबीयत बिगड़ने पर स्टाफ नर्स ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन पति उसे घर ले जा रहा था। एंबुलेंस की भी व्यवस्था करा दी गई थी, रास्ते में प्रसव हुआ है। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।
- डॉ. प्रभात मिश्रा, प्रभारी अधीक्षक, सीएचसी बछरावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed