फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Pregnant driven from CHC, roadside woman travaileth

गर्भवती को सीएचसी से भगाया, सड़क किनारे तड़पती रही महिला

Sun, 09 Oct 2016 12:32 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 09 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Pregnant driven from CHC, roadside woman travaileth
गर्भवती महिला - फोटो : gjk
प्रसव कराने आई एक महिला को शनिवार को डॉक्टरों ने सीएचसी से भगा दिया। करीब ढाई घंटे तक वह सड़क के किनारे पड़ी दर्द से कराहती रही, लेकिन डॉक्टर नहीं पिघले। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि सीएमओ से शिकायत भी की।
विज्ञापन


इसके बाद अफसर हरकत में आए। आनन-फानन वाहन भेज कर महिला को सीएचसी लाकर उसे भर्ती किया। शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के मानपुर धिगरा मजरे ओसाह निवासी गर्भवती सावित्री (40) को प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा बहू ने शुक्रवार को सीएचसी में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


शनिवार को डॉक्टरों ने खून की कमी बताकर प्रसव कराने से इंकार कर दिया। आरोप है कि डॉक्टरों ने न तो लिखापढ़ी में उसे जिला महिला अस्पताल रेफर किया और न ही ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की। महिला सीएचसी के बाहर सड़क पर ढाई घंटे तक पड़ी दर्द से कराहती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लोगों का आक्रोश भड़क गया। ग्रामीण सत्येंद्र सिंह भदौरिया, श्रवण कुमार पांडेय, दुर्गेश मिश्रा, शैलेंद्र गुप्ता समेत अन्य ने जमकर हंगामा किया। साथ ही मामले की शिकायत सीएमओ डॉ. राकेश कुमार से की। आरोप लगाया कि सुविधा शुल्क के लिए परेशान किया जा रहा है।

सीएमओ से शिकायत के बाद अफसर हरकत में आए और वाहन भेजकर महिला को सीएचसी बुलाकर भर्ती किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि महिला को कल से पीड़ा हो रही थी, लेकिन प्रसव नहीं हो पा रहा था। उसकी हालत नाजुक थी।

इसलिए उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था, लेकिन महिला निजी अस्पताल जाने की बात कह रही थी। इस पर उसे लिखापढ़ी कर जाने दिया गया। मामले को तूल पकड़ाने के लिए कुछ लोगों द्वारा हंगामा किया गया है। 

 
सीएमअाे डाॉ. राकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता को सीएचसी से भगाने का मामला जानकारी में आया है। सीएचसी प्रशासन को गर्भवती को तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। लिखित शिकायत मिलने पर टीम गठित करके प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed