फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   prd diwas

दो माह बाद भी 314 पीआरडी जवानों के सामने रोजी का संकट

Fri, 20 May 2022 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
prd diwas
रायबरेली। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल होने के बावजूद जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के 314 पीआरडी जवान दो महीने से बिना काम के घूम रहे हैं।
विज्ञापन

715 में से महज 401 जवानों की ड्यूटी उप निदेशक के स्तर से दी गई है। काम न मिलने के कारण जवानों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा रहा है, लेकिन उपनिदेशक के स्तर पर मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल विभाग में 715 पीआरडी जवान हैं। अब तक उपनिदेशक कार्यालय से महज 401 जवानों की ड्यूटी ही पास की गई है।
खास बात यह कि लगातार ड्यूटी कर रहे जवानों के नाम सूची से उड़ा दिए गए हैं। इन जवानों के पास परिवार चलाने का कोई और सहारा नहीं है, लेकिन ड्यूटी काट दिए जाने के कारण इनके सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। 314 जवानों को ड्यूटी न मिलने के कारण इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि ड्यूटी लगाने के नाम पर खेल चल रहा है। इसी कारण सभी जवानों को ड्यूटी नहीं मिल पा रही है। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी एमएल रमन ने बताया कि उप निदेशक कार्यालय से जवानों के नाम लॉक होने के बाद मिली सूची के आधार पर ड्यूटी लगाई गई है। 314 जवानों की स्वीकृति मिलने के बाद उनकी भी ड्यूटी लगाई जाएगी।

मृतक आश्रित में पहला पीआरडी जवान चयनित
अमावां क्षेत्र के पीआरडी सुंदर लाल की मौत के बाद निदेशालय से बेटे वेद प्रकाश को मृतक आश्रित के रूप में पीआरडी जवान चयनित करने की अनुमति दी गई है। उम्मीद है कि जून तक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जवान को ड्यूटी भी मिल जाएगी। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी एमएल रमन का कहना है कि मृतक आश्रित में यह पहला चयन है। सतांव क्षेत्र का भी एक मामला चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed