फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Power supply will be interrupted today in 12 localities

12 मोहल्लों में आज बाधित रहेगी पावर सप्लाई

Thu, 18 Jun 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Thu, 18 Jun 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन इंदिरानगर सब स्टेशन की क्षमता वृद्धि करा रहा है। यहां
विज्ञापन
पांच एमवीए के दो पावर ट्रांसफार्मर लगे हैं। पांच एमवीए का एक ट्रांसफार्मर हटाकर उसके स्थान 10 एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। इसके लिए 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर बुधवार को ही उपकेंद्र पहुंच गया है। अब शुक्रवार को इसकी स्थापना होनी है। एसडीओ टाउन पीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरडीए कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, राजकीय कॉलोनी, महानंदपुर, कैनाल रोड, आचार्य द्विवेदी नगर, साकेत नगर, मनिका रोड, मुंशीगंज, नेहरू नगर, क्रांतिपुरी समेत करीब एक दर्जन से अधिक मोहल्लों की सप्लाई प्रभावित रहेगी। सुबह आठ बजे से इन मोहल्लों की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। यह काम देर शाम तक पूरा होने की उम्मीद हैं। इस दौरान इन मोहल्लों को रुक-रुक कर आपूर्ति की जाएगी, लेकिन इसका समय निर्धारित नहीं है। उन्होंने कहा कि उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि के बाद इससे जुड़े करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed