फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Power supply to 80 villages remained disrupted for 12 hours

Raebareli News: 12 घंटे गुल रही 80 गांवों की बिजली

Mon, 06 Jul 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 06 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 80 villages remained disrupted for 12 hours
बांदा-बहराइच मार्ग स्थित भवानीगढ़ चौराहा के पास ट्रक की टक्कर से टूटा बिजली का पोल।
रायबरेली। जगतपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली संकट से राहत नहीं मिल पा रही है। शनिवार रात करीब 10 बजे उपकेंद्र से निकले झकरासी फीडर में खराबी से 80 गांवों की बिजली गुल हो गई। इन गांवों की आबादी करीब डेढ़ लाख है। रविवार सुबह 10 बजे बिजली आने पर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र से निकले झकरासी और थुलरई फीडर की लंबाई सबसे अधिक है। इससे आए दिन लाइनों में फॉल्ट बना रहता है। शनिवार रात 10 बजे झकरासी फीडर में फॉल्ट आ गया। इससे चांदमऊ ,नवाबगंज, बेनीकामा, मोहरिया, बनिया का पुरवा, परसा का पुरवा, इकछनिया, तुला का पुरवा, गिरधारी का पुरवा आदि गांवों की बिजली गुल हो गई। कर्मचारियों ने फॉल्ट ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


उपभोक्ता रामदेव, सत्यपाल, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार और प्रमोद कुमार ने बताया कि लोगों को बिजली संकट से राहत नहीं मिल पा रही है।वोल्टेज इतना कम रहता है कि बिजली उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। रातभर बिजली गुल होने से गर्मी के कारण लोगों को नींद नहीं आई। उपभोक्ताओं ने बताया कि कहीं पर खंभे टेढ़े हैं, तो कहीं तार लटक रहे हैं। इससे आए दिन बिजली समस्या बनी रहती है। सुबह पेयजल समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 घंटे बाद बिजली आने पर लोगों को सुकून मिला। किसान राम प्रकाश, रामदुलारे, आशा देवी, महेश कुमार ने बताया कि इस समय धान की रोपाई चल रही है। बिजली की आवाजाही से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। उपखंड अधिकारी विशाल सिंह कुशवाहा ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।



ट्रक की टक्कर से खंभा टूटा
शिवगढ़। बांदा-बहराइच राजमार्ग स्थित भवानीगढ़ चौराहे पर रविवार भोर चार बजे ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया। इससे डेढ़ हजार आबादी बिजली की समस्या से बेहाल रही। घटना के बाद चालक ट्रक समेत भाग गया। भवानीगढ़ चौराहा निवासी संपूर्णानंद तिवारी, राकेश सैनी, घनश्याम जायसवाल, राम सजीवन गुप्ता, गंगा प्रसाद वर्मा ने बताया कि उपखंड अधिकारी का फोन नहीं उठा। शाम तक बिजली बहाल नहीं हो पाई। अवर अभियंता सुनील ने बताया कि हाइड्रा का प्रबंध नहीं हो पाया है। बिजली आपूर्ति बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed