फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Power supply interrupted due to rain

बारिश से बिजली आपूर्ति रही बाधित

Mon, 21 Jun 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Power supply interrupted due to rain
रायबरेली-खीरों। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन कहीं तार टूट रहे हैं तो कहीं ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों को भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही है। सोमवार को खीरों विद्युत उपकेंद्र में केबल फुंक जाने से आपूर्ति धड़ाम रही, वहीं शहर क्षेत्र के निराला नगर में लाइन पर पेड़ गिरने से 24 घंटे से आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त रही है।
विज्ञापन

इससे नागरिकों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। खीरों की आपूर्ति तो 11 घंटे बाद शुरू हो गई लेकिन शहर के निराला नगर की आपूर्ति देर शाम तक शुरू नहीं हो पाई। इसके अलावा सलोन, ऊंचाहार, जगतपुर, गदागंज, सतांव और हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र की भी आपूर्ति ध्वस्त रही।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के निराला नगर में शनिवार देर शाम पेड़ गिरने से एक बिजली का खंभा और तार टूट गया। सुबह तक बिजली नहीं आई। इससे लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले के आशीष कुमार मिश्रा, हिमांशु बाजपेयी, दिलीप सिंह, मुकुल त्रिपाठी, विवेक चौहान व राजू कौशल ने बताया कि बिजली न आने से पांच हजार आबादी गर्मी और उमस से बेहाल रही। कुछ घंटों बाद इनर्वटर भी बंद हो गया। नागरिकों ने बताया कि आए दिन ट्रिपिंग की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
उधर, विद्युत उपकेंद्र खीरों में लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर नंबर दो के केबल में रविवार देर रात आग लग गई। मौके पर मौजूद संविदा कर्मियों ने दौड़कर ब्रेकर से लाइन बंद की। इससे देवगांव, निहस्था, अजीतपुर फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार को मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद दोपहर में करीब 11 घंटे बाद आपूर्ति शुरू हो सकी। इससे करीब 50 हजार आबादी को गर्मी और उमस से जूझना पड़ा।
सोमवार दोपहर बाद कर्मचारियों ने केबल की मरम्मत की। इसके बाद दोपहर लगभग डेढ़ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। 20 मिनट बाद फिर बिजली चली गई। अवर अभियंता रामनाथ ने बताया कि रविवार रात 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर का केबल फुंक गया था। उसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। डेढ़ बजे के बाद रोस्टिंग होने से आपूर्ति बंद हो गई थी। शाम को फिर बिजली चालू कराई गई है।
विद्युत वितरण खंड डलमऊ के उपकेंद्र कठगर फीडर से निकले फीडरों में दिन भर ट्रिपिंग की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। शनिवार को कठगर फीडर की बिजली रातभर गुल रही है। इससे खागीपुर सड़वा, राजापुर, मनेहरू, सैदनपुर, बल्दी सिंह का पुरवा समेत 30 गांवों की आपूर्ति रात भर बंद रही।
उपभोक्त रामसुमेर, रामखेलावन, विनोद कुमार, दिनेश यादव ने बताया कि आए दिन आपूर्ति बंद रहती है। रात भर बिजली न आने से करीब 20 हजार आबादी को परेशान होना पड़ा। सोमवार को दोपहर बाद आपूर्ति शुरू हुई लेकिन दिन भर आने-जाने का सिलसिला लगा रहा।

पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता विकास कपूर ने बताया कि हवा और बारिश के चलते आपूर्ति व्यवस्था में कुछ व्यवधान आया था। सभी अवर अभियंताओं को आपूर्ति चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। निराला नगर में लंबा फॉल्ट आने की वजह से समय लगा है। बिजली आपूर्ति शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed