फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Power supply disrupted from 36 hours

36 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप

Thu, 20 Aug 2015 11:47 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खीरों फीडर में बुधवार को फॉल्ट आने की वजह से ऐसा हुआ। हालांकि देर रात ही उपभोक्ताओं ने इसकी सूचना पावर हाउस में दे दी थी, लेकिन जेई ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन


नतीजा ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारी पड़ी। वहीं गुरुवार को भी देर रात तक बिजली नसीब नहीं हुई। खीरों उपकेंद्र को त्रिपुला स्थित 132 केवी पावर हाउस से बिजली सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन


त्रिपुला से पहले खीरों और फिर खीरों से ही सेमरी उपकेंद्र को  बिजली मुहैया कराई जाती है। बुधवार की दोपहर दो बजे बिजली गई थी। इसके बाद तेज हवा चलने के साथ हुई बारिश के चलते खीरों फीडर में फॉल्ट आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे रमुवापुर दुबई, खीरों,  सेमरी, पाहो, भीतरगांव, अजीतपुर, महरानीगंज, देवली, मानपुर, दुमटहर, ऐंधी, अतरहर समेत 50 गांवों की आपूर्ति बाधित है। बिजली मिलने से करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।

उपभोक्ता शिव शंकर पाल, राम बहादुर, हरि शंकर, गोविंद, राम मिलन, संजय ने  बताया कि रोस्टर के मुताबिक रात 10 बजे बिजली आनी थी, लेकिन नहीं आई। पावर हाउस खीरों में इसकी जानकारी दी।

इसके बावजूद विभागीय अफसरों ने तेजी नहीं दिखाई। इसके कारण रात तो अंधेरे में बीती ही, दिन में भी उमस ने बेहाल कर दिया। समाचार लिखे जाने तक फॉल्ट ठीक नहीं हो पाया था।


उधर, जेई शैलेंद्र  मौर्या का कहना है कि खीरों उपकेंद्र और त्रिपुला ट्रांसमिशन के बीच लाइन में फॉल्ट आई है। इसे खोजने के लिए कर्मचारियों की टीम लगी है। शीघ्र ही फॉल्ट ठीक करके आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed