फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   power pole will shift after spending Rs 7 crore

7 करोड़ रुपये खर्च कर शिफ्ट होंगे विद्युत पोल

Sun, 27 Sep 2015 11:30 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय की अति व्यस्ततम कचेहरी रोड हो या कैनाल रोड। शहर की ऐसी अन्य तमाम सड़कों पर बिजली के खंभे लगे होने से आवागमन की समस्या पैदा हो रही है। वहीं जाम भी लग जाता है। इसका दंश सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि दूरदराज ग्रामीण इलाकों से आए लोगों को भी झेलना पड़ता हैं।
विज्ञापन


आम जनता की इस प्रमुख समस्या को डीएम एसपी गंगवार ने गंभीरता से लिया। डीएम ने पावर कॉर्पोरेशन को शहर की तमाम सड़कों पर लगे बिजली के खंभे हटवाने के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। डीएम के आदेश के बाद पावर कॉर्पोरेशन ने सात करोड़ का प्रस्ताव बनाया है। इसे मंजूरी के लिए डीएम के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इन सड़कों से हटेंगे बिजली के खंभे
शहर की इंदिरा नगर चौकी से फुलवारी, फुलवारी से डिग्री कॉलेज चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा से घंटाघर, हाथी पार्क से बस स्टेशन, बस स्टेशन से जहानाबाद चौकी, घंटाघर से रेलवे स्टेशन, पुलिस लाइंस से जीजीआईसी चौराहा होते हुए बस स्टेशन, जहानाबाद चौकी से चंपादेवी मंदिर होते हुए त्रिपुला चौराहा, रतापुर से गल्लामंडी, खोयामंडी से घंटाघर, सुपर मार्केट से जिला अस्पताल चौराहा, रामकृपाल चौराहा से मधुबन रेलवे क्रासिंग होते हुए घोसियाना समेत अन्य प्रमुख सड़कों को चिह्नित किया गया है। यहां सड़कों पर लगे खंभे हटवाने के लिए प्रस्ताव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी की ओर से सड़कों पर लगे खंभे हटवाने में आने वाले खर्च का इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। करीब सात करोड़ का इस्टीमेट बनाया गया है। इसे डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। डीएम के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी।- अशोक कुमार, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed