{"_id":"682f7874f2844d99330024e1","slug":"power-failure-due-to-breaking-of-poles-and-wires-raebareli-news-c-101-1-rai1002-133673-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: खंभे व तार टूटने से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: खंभे व तार टूटने से बिजली गुल
Fri, 23 May 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 23 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बुधवार रात आंधी और बारिश से बिजली आपूर्ति चरमरा गई। पेड़ गिरने से खंभे व तार टूट गए। शहर में रातभर बिजली गुल रही, जो सुबह बहाल हो पाई। आंधी के कारण करीब 400 बिजली के पोल टूटे गए। इससे करीब एक हजार गांव की आठ लाख आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ा।
शहर के गोराबाजार, आईटीआई उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन पर सर्वोदय नगर के पास यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से तार टूट गए। इससे गोराबाजार, सिविल लाइंस, पीएसी, मलिकमऊ समेत अन्य मोहल्लों की बिजली गुल रही। तेलियाकोर्ट उपकेंद्र से जुड़े राना नगर में पेड़ गिरने से बिजली गुल रही। सुबह कहीं आठ तो कहीं नौ बजे बिजली बहाल हो सकी।
भोजपुर में विद्युत उपकेंद्र रनापुर से जुड़े करीब 70 गांवों की बिजली गुल रही। रावतपुर, नीबी, विशायकपुर, भोजपुर, राजापुर, दलीपुर, गोसाईखेड़ा, लच्छाखेड़ा, तिवारीपुर, ऊसरू समेत अन्य गांवों में तार टूटने आपूर्ति ठप रही। अवर अभियंता नीरज त्रिपाठी ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
लालगंज में तेज बारिश और आंधी के चलते 20 विद्युत पोल टूट गए। इससे रात एक बजे बिजली गुल हो गई। मानपुर फीडर के मलपुरा गांव में जामुन का पेड़ तारों पर गिरने से कई पोल जमींदोज हो गए। शिवगढ़ में ढेकवा, देहली, राजापुर, पड़रिया, दहिगांवा, गुमावां में आंधी से बिजली के खंभे कहीं टूट गए। ओसाह सब स्टेशन से जुड़े गांवों की बिजली गुल हो गई।
सतांव में भी बिजली व्यवस्था प्रभावित रही, जिससे लोगों को पेयजल संकट से लोगों को जूझना पड़ा। परशदेपुर के पदमनपुर बिजौली, ललक का पुरवा, जगतपुर, पदमपुर, धनापुर, गोपालीपुर, अटावां, घोरहा सहित लगभग 13 गांवों में फाल्ट होने से बिजली शाम तक नहीं आ सकी। जेई राजेश कुमार ने बताया कि फाल्ट ठीक कर सप्लाई बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि बिजली बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।