फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   power cut

पैनल में घुसा चूहा, ट्रांसफार्मर की केबल धू-धूकर जली

Sat, 12 Mar 2022 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
power cut
परशदेपुर (रायबरेली)। एक चूहे ने 90 गांवों की बिजली गुल कर दी। पांच एमवीए ट्रांसफार्मर से निकली केबल धू-धू कर जल गई। उपकेंद्र के तीनों फीडरों से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

इस वजह से करीब सात घंटे तक लोग अंधेरे में रहे। कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार सुबह 10 बजे बिजली बहाल हो सकी। मामला परशदेपुर विद्युत उपकेंद्र का है।
विद्युत उपकेंद्र परशदेपुर से तीन फीडर परशदेपुर टाउन, गोपाल, कोल्ड स्टोर निकले हैं। शुक्रवार रात बिजली आपूर्ति हो रही थी। देर रात करीब तीन बजे कोल्ड स्टोर फीडर के पैनल में चूहा घुस गया।
विज्ञापन

इससे तेज स्पार्किंग के साथ ही पांच एमवीए ट्रांसफार्मर से निकली केबल धू-धू कर जल गई। इससे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 90 गांवों में अंधेरा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता अजय मिश्रा, आशू जायसवाल, धीरेंद्र कुमार, महेश विश्वकर्मा, जितेंद्र कुमार ने बताया की सुबह बिजली न आने की वजह से पानी की समस्या से जूझना पड़ा।
सूचना मिलने पर अवर अभियंता विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों की मदद से जली केबल को ठीक कराकर सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed