{"_id":"5a4fbccc4f1c1b346f8b5302","slug":"power-cut-1-5-lakh-people-disturb","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों से बिजली गुल, डेढ़ लाख आबादी बेहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों से बिजली गुल, डेढ़ लाख आबादी बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
पॉवर कट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिपुला ट्रांसमिशन से खीरों और सेमरी विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवी लाइन में आई फॉल्ट शुक्रवार को भी खोजी नहीं जा सकी। इससे उपकेंद्र से जुड़े मोहल्ले में दूसरे दिन भी बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
करीब डेढ़ लाख आबादी प्रभावित है। बिजली के अभाव में न तो नलकूप चल पा रहे हैं न ही कारखाने चल पा रहे हैं। लोग मोबाइल तक नहीं चार्ज कर पा रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत पेयजल आपूर्ति में हो रही है।
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र खीरों और सेमरी से करीब 40 हजार उपभोक्ता और डेढ़ लाख की आबादी है।दोनों उपकेेंद्र को त्रिपुला स्थित ट्रांसमिशन से बिजली जाती है। गुरुवार सुबह इस लाइन में फॉल्ट आने से दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद है।
विज्ञापन
बिजली नहीं आने से लोग बेहाल हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत किसानों को हो रही है। नलकूप नहीं चलने से गेहूं की फसल सूख रही है। ब्लॉक क्षेत्र के खीरों, मझिगवां, पाहों, भीतरगांव, खरगापुर, बीजेमऊ गांव में पानी की टंकियां हैं।
बिजली नहीं आने से टंकियों में पानी नहीं भर पा रहा है। इससे जलापूर्ति ठप है। उपभोक्ता रामकिशुन, शिवदयाल, अखिलेश बाजपेयी, रामसजीवन, बजरंगी ने बताया कि आए दिन 33 केवी लाइन में फाल्ट आता है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।