फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   power corporation

बिजली के लिए हाहाकार, 15 दिन में फुंक गए 235 ट्रांसफार्मर

Wed, 13 Jul 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
power corporation
रायबरेली। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। ग्रामीण अंचलों का हाल बेहाल है। वहीं शहरी क्षेत्र की भी बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। हालत यह हो गए हैं कि एक घंटे में 10 से 12 बार बिजली कटौती होती है। इसकी मुख्य वजह ओवरलोड सिस्टम हैं।
विज्ञापन

लोवोल्टेज और ओवरलोड की वजह से 15 दिन में 235 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। पावर कारपोरेशन के अभियंताओं के पास एक ट्रांसफार्मर पर कितने कनेक्शन होने चाहिए, इसका कोई लेखाजोखा नहीं है। यही वजह है ओवरलोड ट्रांसफार्मर हर दिन फुंक रहे हैं। इसका खामियाजा शहर के करीब 48 हजार उपभोक्ता भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश न होने की वजह से बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। मौजूदा समय में बिजली की मांग करीब 400 मेगावाट के आसपास है। मांग के सापेक्ष लोगों को बिजली नहीं मिल रही है, जो बिजली मिल रही है, उसका वितरण ठीक से नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर क्षेत्र तेलियाकोट, आईटीआई, गोराबाजार, आचार्य द्विवेदी, प्रगतिपुरम के अलावा अमावां उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति हो रही है। इनसे निकले फीडर, ट्रांसफार्मर में मनमानी तरीके से कनेक्शन दिए गए हैं। इस वजह से आए दिन फॉल्ट बने रहते हैं।
मनमाने तरीके से दिए जा रहे हैं कनेक्शन
एक ट्रांसफार्मर पर उसकी क्षमता के हिसाब से कनेक्शन दिए जाने चाहिए, लेकिन यहां इसका कोई पालन नहीं हो रहा है। सेटिंग-गेटिंग करके लोगों को कनेक्शन दिए जा रहे हैं। कहीं-कहीं पर तो बिना ट्रांसफार्मर लगाए ही भारी कनेक्शन दे दिए गए हैं। विभागीय लोगों का कहना है कि 10 किलोवाट से अधिक कनेक्शन होने पर ट्रांसफार्मर लगाना चाहिए, लेकिन यहां इसका कोई पालन नहीं हो रहा है। यही वजह है कि मनमाने तरीके से कनेक्शन दिए जा रहे हैं। पिछले तीन साल में करीब सात हजार नए कनेक्शन दिए गए, लेकिन ट्रांसफार्मरों की क्षमता नहीं बढ़ रही है। यही वजह है कि ट्रांसफार्मर रहे हैं।

स्थानांतरण नीति भी पड़ रही भारी
मौजूदा समय में बिजली की मांग अधिक रहती है। ऐसे समय बिजली समस्या ज्यादा उत्पन्न होती है। इसी दौरान एक्सईएन और उपखंड अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। नए अधिकारियों को अभी बिजली उपकेंद्रों और उनसे कितने फीडर निकले हैं। इसकी ठीक से जानकारी नहीं है। यदि अवर अभियंताओं का भी स्थानांतरण कर दिया गया तो व्यवस्था और चरमरा जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed