फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   power corporation

बिजली समस्या बरकरार, 24 घंटे और करें इंतजार

Sat, 02 Jul 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
power corporation
रायबरेली। शहर के विद्युत उपकेंद्र तेलियाकोट में खराब हुए ट्रांसफार्मर की जगह दूसरा ट्रांसफार्मर भले ही आ गया, लेकिन अभी भी करीब 90 हजार आबादी को 24 घंटे बिजली संकट से और जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

तेलियाकोट के फीडरों को दूसरे उपकेंद्रों की लाइनों से जोड़कर टुकड़ों में किसी तरह बिजली सप्लाई हो रही है। भीषण गर्मी और उमस के कारण उपभोक्ता बेहाल हैं। व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

मंगलवार रात हुई पहली बारिश में ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई थी। सबसे ज्यादा परेशानी तेलियाकोट उपकेंद्र से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं को हो रही है। क्योंकि इस उपकेंद्र में लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच-पांच एमवीए के दो अन्य ट्रांसफार्मरों के अलावा इंदिरा नगर और शहीद स्मारक उपकेंद्र से निकली लाइनों से जोड़कर तेलियाकोट के फीडर चल रहे हैं।
शुक्रवार को खराब ट्रांसफार्मर की जगह दूसरा ट्रांसफार्मर आ गया है, लेकिन इसे चालू होने में अभी 24 घंटे का वक्त लगेगा। इस वजह से उपभोक्ताओं को अभी और परेशानी झेलनी पड़ेगी।
बारिश के बाद खुली धूप, छूटा पसीना
गुरुवार को दिनभर बूंदाबांदी होने से मौसम सुहाना रहा, लेकिन शुक्रवार को तेज धूप होने से उमस और गर्मी बढ़ गई। ऊपर से बिजली कटौती से लोगों को दो चार होना पड़ा। अशोक तिवारी, दिलीप श्रीवास्तव, अमरजीत मौर्य ने बताया कि इस समय शहर में बिजली आपूर्ति गांवों से बदतर हो गई है।
बारिश न होने से गर्मी और उमस चरम पर है। बच्चों और बुजुर्गों को और परेशानी उठानी पड़ रही है। गुरदीप सिंह, राकेश कुमार, शादाब खान ने बताया तेलियाकोट ही नहीं पूरे शहर में बिजली के हालात सुधर नहीं रहे हैं। दिन भर बिजली की ट्रिपिंग होती है। इससे व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
जर्जर संसाधनों के भरोसे बिजली दी जा रही है। पिछले 10 सालों में आपूर्ति व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है, जबकि सुधार के नाम पर मिलने वाला धन महज कागजों पर ही खर्च किया जा रहा है।

जल्द सामान्य होगी बिजली आपूर्ति
शहर क्षेत्र के तेलियाकोट विद्युत उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते बिजली समस्या हुई है। दूसरा ट्रांसफार्मर आ गया है। उसे लगाने का काम चल रहा है। जल्द ही ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति शुरू होगी।
-विवेक कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed