{"_id":"62966032ab1067099d5a532a","slug":"power-corporation-raibaraily-news-lko633151679","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मीटर बिजली से गुलजार हो रहा एंटी पावर थेफ्ट पुलिस थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मीटर बिजली से गुलजार हो रहा एंटी पावर थेफ्ट पुलिस थाना
विज्ञापन
एंटी पावर थेफ्ट पुलिस थाना।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। एक कहावत तो आपने जरूर सुनी होगी। चिराग तले अंधेरा...। जिले के इकलौते एंटी पावर थेफ्ट पुलिस थाने पर यह बिल्कुल सटीक बैठती है।
थाने में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की जाती है लेकिन यहां ही धड़ल्ले से बिजली चोरी हो रही है। जिन पर बिजली चोरी रोकने का जिम्मा है वही खुलेआम राजस्व को चूना लगा रहे हैं।
यहां पर जिले भर के अवर अभियंता और उपखंड अधिकारी उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने आते हैं, लेकिन उन्हें यह सब नहीं दिखता।
प्रदेश सरकार का आदेश है कि कोई भी उपभोक्ता बिना मीटर के बिजली का प्रयोग नहीं करेगा। यदि मीटर खराब है तो उसे बदला जाए।
मीटर बाईपास करके बिजली प्रयोग करता है तो चोरी की एफआईआर लिखाई जाए, लेकिन यहां खुलेआम आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं।
पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिले में तीन साल पहले एंटी पावर थेफ्ट पुलिस थाना खुला है।
इस थाने में जिलेभर में पकड़ी जाने वाली बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई जाती हैं। दूसरों पर कार्रवाई करने वाले थाने में ही धड़ल्ले से बिजली चोरी हो रही है।
नो ड्यूज के नाम पर उपभोक्ताओं से होती वसूली
जिले पर बिजली चोरी के मामलों में राजस्व निर्धारण और शमन शुल्क जमा होने के बाद वितरण खंडों से नो ड्यूज दिया जाता है, जिसे एंटी पावर थेफ्ट पुलिस थाने में देना होता है। वैसे तो इस नो ड्यूज को वितरण खंडों को भेजना चाहिए, लेकिन डिवीजन में बैठे अभियंता उपभोक्ताओं को थाने भेज देते हैं। थाने में नो ड्यूज रिसीव करने के नाम पर 500 रुपये की वसूली होती है।
विज्ञापन
कनेक्शन है, अंदर लगा मीटर : थाना प्रभारी
एंटी पावर थेफ्ट पुलिस थाने का कनेक्शन है। इसका मीटर परिसर के अंदर लगा है। बिना मीटर के बिजली का प्रयोग नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि नो ड्यूज का कोई शुल्क नहीं पड़ता है। ज्यादातर नो ड्यूज डिवीजन से ही आते हैं।
केके यादव, प्रभारी, एंटी पावर थेफ्ट पुलिस थाना
लगवाया जाएगा मीटर : अधीक्षण अभियंता
एंटी पावर थेफ्ट पुलिस थाने में बिना मीटर के बिजली प्रयोग हो रही है तो नियम विरुद्ध है। मीटर खराब है या नहीं लगा है। इसकी जानकारी प्रभारी को देनी चाहिए। संबंधित अवर अभियता को भेजकर मीटर लगवाया जाएगा।
विवेक कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन