फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   power corporation

नींद खुली नहीं पड़ गया छापा, दहशत के मारे भागे लोग, मचा हड़कंप

Mon, 16 May 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
power corporation
रायबरेली। ...भोर के पांच बजे थे। लोग गहरी नींद में सो रहे थे। कोई पंखा तो कोई कूलर की हवा खा रहा था। तभी एकाएक गांव में पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने छापा मारा। इससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कोई आंख मींजने लगा तो कोई पूछने लगा कौन आया भाई। इसी बीच बिजली चोरी पकड़ने आई टीम के बारे में पता चलते ही लोगों की नींद फुर्र हो गई और भगदड़ मच गई।
इस दौरान टीम ने बिजली चोरी पकड़ी और लोगों को बिजली चोरी न करने की नसीहत दी। हालांकि सोते समय इस तरह की छापामारी से लोगों ने नाराजगी है।
विद्युत उपकेंद्र कठगर के अवर अभियंता मुकेश भारती की अगुवाई में नफीस, राकेश, स्वयंवर के अलावा लाइनमैन छिट्टन, राजेश ने कुरौली बुधकर, सरांय दिलावर, मखदूमपुर, जगतपुर बरदरा गांव में मार्निंग रेड अभियान के तहत छापामारी की।
विज्ञापन

भोर पांच बजे डाले गए छापे में उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए आराम से सोते मिले। कई उपभोक्ता स्वीकृत भार से अधिक बिजली प्रयोग करते मिले। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक हुई इस छापामारी से हड़कंप मच गया। उधर, अवर अभियंता ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जबकि चार लोगों का विद्युत लोड बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed