फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   power corporation

कनेक्शन काटने गए अवर अभियंता व स्टाफ से गाली-गलौज्

Sat, 06 Feb 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
power corporation
रायबरेली। कनेक्शन काटने को लेकर आए दिन पावर कॉर्पोरेशन की टीम पर हमले हो रहे हैं। अभियंताओं व स्टाफ के साथ गाली-गलौज की जाती है। इस तरह की शिकायतों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से अभियंता व कर्मचारी में कार्रवाई करने से भय बना रहता है।
विज्ञापन

शनिवार को डीह थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव में न सिर्फ अभियंताओं व स्टाफ को बकायेदारों की खरीखोटी सुननी पड़ी, बल्कि गाली-गलौज और लाठी-डंडों से वाहन तोड़ने का प्रयास किया गया। एसडीओ ने किसी तरह बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

अवर अभियंता ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। उपखंड अधिकारी छतोह सौरभ जायसवाल, परशदेपुर के अवर अभियंता विनोद कुमार, टीजी टू रवी कुमार, जीएमटी राहुल, लाइन स्टाफ कमलेश के साथ दिलावलपुर गांव में बकाया नहीं जमा करने पर कनेक्शन काटने पहुंचे। इस दौरान 25 लोगों के कनेक्शन काटे गए। कुछ बकायेदारों से 15 हजार रुपये जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह लोगों के खराब मीटर बदले गए। इसी दौरान 40 हजार के एक बकायेदार ने कनेक्शन काटने पर आपत्ति जताते हुए स्टाफ के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। बात गाली गलौज तक पहुंच गई। उसके कुछ साथियों ने वाहन तोड़ने का प्रयास भी किया। इससे अफरातफरी मच गई।

एसडीओ ने किसी तरह बीच-बचाव करके मामला शांत कराया। अवर अभियंता ने मामले की तहरीर थाने में दी है। एसओ राकेश सिंह यादव ने बताया कि प्रकरण की तहरीर मिली है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed