{"_id":"6176fa841f747e133b18ba96","slug":"poor-people-will-get-benefits-of-schemes-in-diwali-festival-raibaraily-news-lko6017208161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली महोत्सव में गरीबों को मिलेगा योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली महोत्सव में गरीबों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
रायबरेली। पहली बार दिवाली महोत्सव में खरीदारी के साथ ही मनोरंजन की भी व्यवस्था होगी। गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए उन्हें जागरूक किया जाएगा। 28 अक्तूबर से जीआईसी ग्राउंड में शुरू होने वाले दिवाली महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। स्टाल और दुकानें सजाने का काम भी शुरू हो गया है। महोत्सव में विभिन्न सरकारी विभागों के स्टालों के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।
प्रदेश सरकार की मंशा है कि जिला मुख्यालय पर दिवाली महोत्सव का आयोजन करके गरीबों और पात्रों को योजनाओं का लाभ दिया जाए। साथ ही मेले में अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएं। मेले में रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीद के साथ ही मनोरंजन और तरह-तरह के झूलों की व्यवस्था की गई है। शहरी गरीबों को लाभान्वित करने के लिए विशेष बंदोबस्त होंगे।
मेले में डूडा की ओर से दो सौ पटरी दुकानदारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। 10 लाख रुपये तक के रोजगार की स्थापना के लिए 56 लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। मेले में बेरोजगार गरीब युवकों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा अन्य विभागों की ओर से सरकारी योजनाओं के प्रचार के लिए स्टाल लगाए जाएंगे। पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। 28 अक्तूबर से लगने वाले मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। कई प्रकार के झूले आ गए हैं। सरकारी विभागों और दुकानों के स्टाल भी सजाने का काम शुरू हो गया है। 26 अक्तूबर की शाम तक हर प्रकार की तैयारी पूरी कराने का प्रयास किया जा रहा है।
महंगाई बढ़ने के बाद भी दिवाली को लेकर बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। दीपावली पर बिकने वाले आइटमों को सजाने का काम भी शुरू हो गया है। बिजली की झालरों के साथ ही मोमबत्ती आदि की दुकानें सजने लगी हैं। अन्य वस्तुओं के बाजार भी सजने लगे हैं।
एडीएम (प्रशासन) अमित कुमार ने बताया कि दिवाली महोत्सव 28 अक्तूबर से जीआईसी ग्राउंड में शुरू होगा। मेले में खरीदारी व मनोरंजन के साथ ही सरकारी योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित करने के साथ ही उन्हें जागरूक भी किया जाएगा। खासकर शहरी गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाना है। तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं।