फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   pond

988 गांवों में मनरेगा से बनाए जाएंगे दो-दो अमृत सरोवर

Sat, 23 Jul 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
pond
रायबरेली। शहरों के पार्कों की तर्ज पर गांवों में बनवाए जा रहे अमृत सरोवरों की संख्या सरकार ने बढ़ा दी है। अब तक सभी 988 गांवों में एक-एक अमृत सरोवर बनवाने के आदेश थे, लेकिन शनिवार को शासन ने हर गांव में दो-दो अमृत सरोवर बनाने के आदेश दिए हैं। हालांकि जिले के करीब 100 गांवों में एक-एक सरोवर बनाने का काम चल रहा है। ये सरोवर मनरेगा योजना से बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के गांवों में मनरेगा से खूब तालाब बनवाए गए। तमाम गांवों में आदर्श तालाब भी बनवाए गए, लेकिन सरकार ने अब गांवों में अमृत सरोवर बनाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

तालाब बनवाने के बाद उसका सौंदर्यीकरण भी कराए जाने की व्यवस्था की गई है। औषधीय व अन्य पौधे भी सरोवरों के किनारे रोपे जाएंगे।
तालाब के चारों ओर टहलने के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी। अब तक शासन ने हर गांव मेें एक-एक अमृत सरोवर बनाने के आदेश दिए थे। आदेश के बाद करीब 100 गांवों में अमृत सरोवर स्थापित करने का काम चल भी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग प्रयास कर रहा कि स्वतंत्रता दिवस पर कुछ अमृत सरोवरों का शुभारंभ किया जाए। इसके लिए कई गांवों में अच्छा काम किया जा रहा है।
अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को पत्र जारी करके सभी गांवों में एक के स्थान पर दो-दो अमृत सरोवर स्थापित कराने के आदेश दिए हैं।
इससे एक ओर जहां गांवों में भी शहरों की तरह पार्क स्थापित होंगे, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्तर में भी सुधार होगा। हालांकि जिले में आदेश के अनुपालन के लिए काम शुरू कर दिया गया है।

ग्राम पंचायतों में एक-एक अमृत सरोवर बनवाने के आदेश पूर्व में दिए गए थे। शनिवार को प्रत्येक गांव में दो-दो अमृत सरोवर स्थापित कराने के आदेश शासन ने मिले हैं। अधिक से अधिक गांवों में सरोवरों की स्थापना का काम शुरू कराया जा रहा है।
जीपी कुशवाहा, उपायुक्त (मनरेगा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed