फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Polling party

आज 393 बूथों पर पहुंचेगी पोलिंग पार्टियां, तैयारी पूरी

Sat, 26 Feb 2022 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Polling party
रायबरेली। सलोन विधानसभा क्षेत्र में 27 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए 26 फरवरी को शहर के गोराबाजार से 393 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 40 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग ने 70 से अधिक बसों की व्यवस्था की है। सभी कर्मचारियों को अधिकतम सुबह आठ बजे तक गोराबाजार पहुंचने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सारी औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद गोराबाजार मैदान से कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी।
पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम, वीवीपैट के अलावा जरूरी दवाएं, मास्क और सैनिटाइजर दिए जाएंगे। परिवहन विभाग ने पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था करा दी है। शुक्रवार को गोराबाजार में पोलिंग पार्टियों को रवाना कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने छोटे-बड़े वाहनों को मैदान में खड़ा करवा दिया तो अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान में अन्य तैयारियां पूरी कराईं। दिनभर अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। शनिवार सुबह सुबह आठ बजे के बाद पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों को रवाना होंगी।

इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। एडीएम (प्रशासन) अमित कुमार ने बताया कि पोलिंग पार्टियों को गोराबाजार से रवाना कराने के लिए व्यवस्था पूरी कर ली गई है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने सेक्टरों की पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed