{"_id":"610983948ebc3eba3204c791","slug":"political-raibaraily-news-lko589775929","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल आएंगे डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल आएंगे डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा पांच अगस्त को जिले के दौरे पर आएंगे। वह एक दिवसीय दौरे पर वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। साथ ही अफसरों के साथ बैठक करके विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
डिप्टी सीएम के जारी किए कार्यक्रम के मुताबिक पांच अगस्त को वह सुबह 10.15 बजे निरीक्षण भवन पहुंचेंगे। सुबह 10.30 से 11.30 तक जिला योजना, सांसद निधि, त्रिस्तरीय पंचायतों की निधियों एवं अन्य विभागों की योजनाओं के अंतर्गत अधूरे, अपूर्ण कार्यों की समीक्षा करेंगे।
इसके बाद माध्यमिक, उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत भी परखेंगे। यहां के बाद विकासखंड सतांव की ग्राम पंचायत दरीबा में प्राथमिक विद्यालय जूनियर हाईस्कूल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क खाद्यान्न वितरण अन्न महोत्सव कार्यक्रम शामिल होंगे। डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर सभी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।