{"_id":"6054ea108ebc3ecbad66b879","slug":"political-raibaraily-news-lko5704046193","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षित हो गईं पंचायत चुनाव की 10,033 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षित हो गईं पंचायत चुनाव की 10,033 सीटें
विज्ञापन
रायबरेली। गांव की सरकार चुनने को हाईकोर्ट के निर्देश बाद नयी गाइड लाइन के आधार पर पंचायत चुनाव की सीटों के आरक्षण का कार्य जिले में पूरा हो गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शामिल 14,757 सीटों में से 10033 सीटें आरक्षण के घेरे में आएगी।
इसमें प्रधान पद की 654, बीडीसी की 937, डीडीसी की 38 व ग्राम पंचायत सदस्य की 8404 सीटें आरक्षित होगी जो कुल सीटों का तकरीबन 67.98 फीसदी होगा। जिला प्रशासन ने सीट आरक्षण की प्रस्तावित सूची का प्रकाशन शनिवार को कर तीन दिन तक आपत्तियां मांगी जाएगी। इनके निस्तारण बाद अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन 26 मार्च तक होगा।
हाईकोर्ट के आदेश बाद दो दिन पहले शासन ने सीट आरक्षण को लेकर नयी गाइडलाइन जारी की थी। इसमें वर्ष 2015 के आरक्षण को आधार मानकर आरक्षण सूची तैयार करने को कहा गया था। इसके तहत ही जनसंख्या के हिसाब से सीटों का आरक्षण ब्लॉकवार तय करके आरक्षण का कार्य शुरू किया गया। शुक्रवार को पंचायत चुनाव की सीटों के आरक्षण का काम पूरा हो गया।
विज्ञापन
जिले में इस बार प्रधान, बीडीसी, डीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य के 14,757 पदों में 10,033 यानि 67.98 फीसदी पद अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति या महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं जबकि 4724 पद अनारक्षित रहेंगे। अनारक्षित पदों में प्रधान के 334, बीडीसी के 360, ग्राम पंचायत सदस्य के 4109 और जिला पंचायत के 14 पद होंगे।
क्षेत्र पंचायत के 937 पद आरक्षित
पद सीटें
अनुसूचित जाति 274
अनुसूचित जाति महिला 147
पिछड़ी जाति 225
पिछड़ी जाति महिला 117
महिला 174
अनारक्षित 360
कुल 1301
जिला पंचायत के 52 में से 38 पद आरक्षित
पद सीटें
अनुसूचित जाति 11
अनुसूचित जाति महिला 06
पिछड़ी जाति 09
पिछड़ी जाति महिला 09
महिला 07
अनारक्षित 14
कुल 52
प्रधान पदों के सीटों का आरक्षण
पद सीटें
अनुसूचित जाति 153
अनुसूचित जाति महिला 88
पिछड़ी जाति 165
पिछड़ी जाति महिला 94
महिला 155
अनारक्षित 334
कुल 988
ग्राम पंचायत सदस्यों के 8404 पद रिजर्व
पद सीटें
अनुसूचित जनजाति 03
अनुसूचित जाति 4124
पिछड़ी जाति 2748
महिला 1532
अनारक्षित 4109
कुल 12416
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रधान, बीडीसी, डीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के आरक्षण की प्रस्तावित सूची तैयार हो गई है। 20 मार्च को सूची के प्रकाशन के साथ ही आपत्तियां ली जाएंगी। 23 मार्च के बाद आपत्तियों का निस्तारण करके अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
वैभव श्रीवास्तव, जिलाधिकारी