फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Police went to stop religious program, heard, case

धार्मिक कार्यक्रम को रोकने गई पुलिस से कहासुनी, केस

Fri, 21 Aug 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Police went to stop religious program, heard, case
रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन का उल्लंघन करके श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बीते दिन जल बिहार और मेले का आयोजन किया जा रहा था। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम होने थे।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौजूद लोगों को भगा दिया। इससे आयोजकों और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई। मामले में तीन नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

एसओ राजेश सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते शासन ने किसी भी धार्मिक सामाजिक व अन्य आयोजनों को प्रतिबंधित किया है। इससे आम जन मानस को भीड़ से बचाकर कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों के कारण क्षेत्र का धुराई गांव कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। लॉकडाउन का उल्लंघन करते इसी गांव के देशराज, हरीशंकर, रामसहाय अन्य अज्ञात साथियों ने मर्दनपुर गांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 19 अगस्त को जलबिहार व मेले का आयोजन किया।
इसमें भारी भीड़ एकत्रित हुई। रात में भी कुछ कार्यक्रम होने थे। रात के कार्यक्रम की शुरूआत होते ही मौके पर पुलिस बल पहुंचा। आयोजन समिति के तीन सदस्यों सहित अन्य लोग कार्यक्रम कराने को लेकर पुलिस से कहासुनी करने लगे।

मुख्य आरक्षी राज कुमार सिंह ने आयोजन समिति के तीन नामजद सदस्यों सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। नामजद तीन लोगों व उनके अज्ञात साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed