{"_id":"6a568b72fd8010725308e5ea","slug":"police-saved-a-young-woman-who-was-about-to-commit-suicide-raebareli-news-c-101-1-rai1002-162758-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आत्महत्या करने जा रही युवती को पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आत्महत्या करने जा रही युवती को पुलिस ने बचाया
Wed, 15 Jul 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमावां। मिल एरिया पुलिस की सतर्कता से मंगलवार दोपहर 12 बजे एक 19 वर्षीय युवती की जान बच गई। कोडरस बुजुर्ग निवासी युवती अपनी बुआ के कथित व्यवहार और घरेलू विवाद से आहत थी। वह शारदा नहर में कूदकर आत्महत्या करने के इरादे से घर से निकली थी। बेटी के काफी देर तक घर न लौटने पर मां ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी संजय कुमार के निर्देश पर हेड कांस्टेबल अक्षय सिंह और जय सिंह ने तत्परता दिखाई। उन्होंने युवती को नहर पहुंचने से पहले ही खोज लिया। पुलिस ने युवती की काउंसलिंग की और परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन