{"_id":"c9bdc41dd77d61a3bef3a7d7764ce1da","slug":"police-rukwai-minor-children-of-the-marriage-the-groom-captive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रुकवाई नाबालिग बच्चों की शादी, दूल्हा बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रुकवाई नाबालिग बच्चों की शादी, दूल्हा बंदी
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
डीह थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने नाबालिगबच्चों की शादी रुकवा कर दूल्हे को हिरासत में लेकर थाने ले आई। ऐसे में शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई।
डीह थाना क्षेत्र के अंत का पुरवा मजरे मोहगवां निवासी 15 वर्षीय किशोर की शादी इसी क्षेत्र के भुसू का पुरवा मजरे आंटी नौगवां की रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी के साथ तय हुई थी।
रविवार को बारात जानी थी। किसी ने थाने में शिकायत कर दी कि नाबालिग शादी बच्चों की शादी कराई जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने अंत का पुरवा गांव में छापा मारकर दूल्हे को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
अन्य परिवारीजन मौके से खिसक लिए। दूल्हे के हिरासत में लिए जाने से जहां चहल-पहल दिख रही थी, वहां सन्नाटा पसर गया है।
थानेदार पवन त्रिवेदी का कहना है कि नाबालिग बच्चों की शादी होने की शिकायत पर दूल्हे को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद मामले में एफआईआर लिखी जाएगी।