{"_id":"60f6eb578ebc3e736850e928","slug":"police-raibaraily-news-lko587796172","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबरेज की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस, अब गैर जमानती वारंट लेने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबरेज की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस, अब गैर जमानती वारंट लेने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अब गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) लेने की तैयारी कर रही है। एनबीडब्ल्यू मिलने के बाद पुलिस को तबरेज की धरपकड़ में और आसानी हो जाएगी।
पुलिस घर पर छापामारी भी कर सकेगी। हालांकि 25 दिन बाद भी तबरेज पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी लोकेशन पुलिस को नहीं मिल पा रही है। एसओजी टीम और क्राइम ब्रांच की टीमें तबरेज की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
28 जून को शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना ने अपने ऊपर हमले की साजिश रची थी। साजिश के तहत तबरेज ने अपने चाचाओं के खिलाफ सदर कोतवाली में केस भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन
हालांकि सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम की जांच में तबरेज का झूठ पकड़ में आ गया था। पुलिस की जांच में पता चला था कि तबरेज ने स्वयं अपने ऊपर हमले की साजिश रची थी। इस मामले में उसके साथियों को गिरफ्तार करके पुलिस जेल भेज चुकी है, लेकिन अभी तक तबरेज पकड़ में नहीं आ सका है।
पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए तबरेज ने हाईकोर्ट तक की दौड़भाग की, लेकिन कोई राहत नहीं मिल सकी। तबरेज सदर कोतवाली में दर्ज कराए गए मामले की विवेचना को स्थानांतरण कराना चाहता था, लेकिन उसे कोई कामयाबी नहीं मिली।
सदर कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि तबरेज की गिरफ्तारी के लिए जल्द कोर्ट से एनबीडब्ल्यू लिया जाएगा। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि तबरेज की गिरफ्तारी के लिए सदर कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी टीम और क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। जल्द उसे जेल भेजा जाएगा।