{"_id":"60e47e258ebc3ec25207cd24","slug":"police-raibaraily-news-lko585740791","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसुध युवक को यात्रियों ने बस से उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसुध युवक को यात्रियों ने बस से उतारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। कस्बे में बस स्टाप के पास रोडवेज बस से एक युवक को बेसुध हालत में नीचे उतार दिया गया। वह करीब दो घंटे तक पड़ा रहा लेकिन किसी ने उसे अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। मौके पर पुलिस कर्मी तक नहीं गए। रात होने के बाद युवक कहां चला गया, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हुई।
सोमवार देर शाम रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही परिवहन निगम की एक बस कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित बस स्टॉप के सामने हाईवे पर रुकी। बस में सवारी चढ़ने और उतरने लगी।
इसी दौरान बस में सवार कुछ यात्रियों ने बेहोशी की हालत में एक युवक को बस से नीचे उतारकर बस स्टाप के सामने स्थित एक होटल के बाहर पड़ी बेंच पर लिटा दिया। युवक के पास एक बैग था। इससे प्रतीत हो रहा था कि यह कोई लंबे सफर का यात्री होगा।
विज्ञापन
युवक की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।। इसी जगह पुलिस रिपोर्टिंग चौकी में पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन कोई उसकी तरफ नहीं गया। रात में होश आने पर युवक कहीं चला गया।