फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   police

ब्लॉक प्रमुख का चुनाव हराने के लिए फर्जी मामले में फंसाने की धमकी

Tue, 29 Jun 2021 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
police
रायबरेली। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन इसको लेकर अभी से रार शुरू हो गई है। एक महिला प्रत्याशी के पति को न सिर्फ फर्जी मामले में फंसाए जाने की धमकी दी जा रही है, बल्कि 20 लाख रुपये की डिमांड भी की जा रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी श्लोक कुमार ने प्रकरण की जांच सीओ सदर महिपाल पाठक को सौंपी है।
विज्ञापन

मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे छेदी राही गांव निवासी सरोज यादव पत्नी अरुण प्रताप उर्फ पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि सपा ने उसे राही से ब्लॉक प्रमुख का प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन

चुनाव हराने के लिए शहर के मलिकमऊ कॉलोनी का रहने वाला एक युवक और अन्य लोग उसके पति को जानमाल की धमकी देते हुए 20 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये न देने पर फर्जी मुकदमा लिखवाकर धमकी देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इन लोगों का एक गिरोह है, जो इसी तरह से लोगों से पैसा ऐंठने का काम करता है। इसके लिए अफसरों को भी गुमराह किया जाता है। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच सीओ को सौंपी गई है।
महिला के पति को धमकाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। सीओ का कहना है कि महिला की शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed