{"_id":"61897802cd13c8493e6816eb","slug":"police-post-will-soon-be-built-in-chandapur-raibaraily-news-lko603557844","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदापुर में जल्द बनेगी पुलिस चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदापुर में जल्द बनेगी पुलिस चौकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र महराजगंज के चंदापुर में पुलिस चौकी बनेगी। शासन ने पुलिस चौकी के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। चौकी बनने से क्षेत्रीय जनता को त्वरित न्याय मिल सकेगा। महराजगंज कोतवाली के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अटौरा चौकी को थाने बनाने का प्रस्ताव भी शासन में लंबित चल रहा है। जल्द ही इस प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।
पुलिस विभाग की ओर से गुरुबख्शगंज थाने की अटौरा चौकी को थाना और महराजगंज कोतवाली के तहत लगने वाले चंदापुर गांव में नई पुलिस चौकी बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। अब जाकर चंदापुर में पुलिस चौकी बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल महराजगंज कोतवाली से चंदापुर आठ किमी दूर पड़ता है।
चंदापुर के अलावा आसपास के ज्योना, टीसाखानपुर, डोमापुर समेत अन्य गांवों के लोगों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए कोतवाली जाना पड़ता था। चौकी बनने से जहां स्थानीय लोग अपनी शिकायत चौकी में दर्ज करा सकेंगे, वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत हो सकेगी। इस चौकी के बनने से क्षेत्र के करीब 40 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं अटौरा चौकी को थाना बनाने के प्रस्ताव पर अभी शासन स्तर पर सहमति नहीं बन पाई है।
विज्ञापन
पुलिस विभाग के अफसरों के मुताबिक चंदापुर में बनने वाली पुलिस चौकी हाईटेक होगी। पुलिस कर्मियों के रहने के लिए आवास भी बनाए जाएंगे। चौकी बनाने के लिए जमीन चिह्नित की जा रही है। चौकी को हरी झंडी मिलने पर क्षेत्र के कमलेश सिंह, रामसेवक सिंह, सुरेश वर्मा व रामकृष्ण का कहना है कि काफी समय से चंदापुर में पुलिस चौकी बनाए जाने की मांग उठ रही थी। चौकी बनने से लोग कोतवाली न जाकर चौकी पर ही अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक चंदापुर गांव में बनने वाली पुलिस चौकी 10 बिस्वा जमीन पर बनाई जाएगी। चौकी में एक प्रशासनिक अधिकारी के बैठने के लिए कक्ष बनाया जाएगा। चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिस कर्मियों के रहने के लिए आवास बनाए जाएंगे। प्रसाधन की व्यवस्था रहेगी। एक बैरक भी बनाई जाएगी। उनका कहना है कि चौकी बनाने में कितना बजट खर्च होगा, इसका प्रस्ताव कार्यदायी संस्था तैयार करेगी। उम्मीद है कि एक महीने में नई चौकी का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।