{"_id":"68c86b02bd864d8adc07b00c","slug":"police-gave-a-sense-of-security-by-doing-route-march-raebareli-news-c-101-1-slko1031-140982-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पुलिस ने रूट मार्च कर कराया सुरक्षा का एहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पुलिस ने रूट मार्च कर कराया सुरक्षा का एहसास
Tue, 16 Sep 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। वक्फ संशोधन कानून के कोर्ट के फैसले को लेकर सोमवार को जिले में पुलिस की सतर्कता रही। सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों पर रूट मार्च किया और लोगों को सुरक्षा के एहसास कराया। पुलिस ने संदेश देने की कोशिश की कि यदि किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह, गुरुबख्शगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने सदर कोतवाली से रूट मार्च निकाला। बस स्टेशन, कहारों का अड्डा, सुपर मार्केट, जिला अस्पताल चौराहा, कचहरी रोड, किला बाजार, घोसियाना, सिविल लाइन, गोरा बाजार आदि प्रमुख स्थानों पर रूट मार्च किया गया।
इसी तरह भदोखर, ऊंचाहार, नसीराबाद, गदागंज, डलमऊ समेत अन्य थानों की पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर रूट मार्च निकालकर लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यवाहक अपर पुलिस अधीक्षक-सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि वक्फ संशोधन कानून के कोर्ट के फैसले के मद्देनजर जिलेभर में पुलिस की ओर से रूट मार्च निकाला गया।